फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Strengthen the dam and build a spur

Gonda News: बांध को कराएं मजबूत, बनवाएं स्पर

Fri, 22 Aug 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 22 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Strengthen the dam and build a spur
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाब से बात करते विधायक बावन सिंह, अजय सिंह, साथ में मोनू सिंह। 
गोंडा। करनैलगंज विधायक अजय सिंह व कटरा बाजार विधायक बावन सिंह ने बृहस्पतिवार शाम लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके क्षेत्र के विकास पर चर्चा की। विधायक अजय सिंह ने शाहपुर, बेलवा नोहर, पसका व अंदूपुर में पावर हाउस का निर्माण कराने की मांग की। परसपुर से भौरीगंज-पसका मार्ग के चौड़ीकरण समेत छोटी-बड़ी 32 सड़कों के निर्माण के लिए पत्र सौंपा। बाढ़ से निजात दिलाने के लिए बांध को मजबूत कराने व कई स्परों के निर्माण की मांग की। कटरा बाजार विधायक बावन सिंह ने अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। (संवाद)
विज्ञापन

सीएम को बताई खाद की किल्लत और बिजली कटौती
गोंडा। जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र व कैसरगंज सांसद के प्रतिनिधि सोनू सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर खाद की समस्या व बिजली कटौती से अवगत कराया। घाघरा नदी के कैथीघाट पर पुल निर्माण और ढेमवाघाट मार्ग के निर्माण का मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया। बालपुर से परसपुर व उत्तरी भवानी-भौरीगंज मार्ग के चौड़ीकरण व निर्माण की भी मुख्यमंत्री से मांग की गई। जिपं अध्यक्ष ने टेढ़ी नदी पर नरायनपुर वली से पांडेय दुर्जनपुर-तरबगंज मार्ग पर पुल निर्माण की मांग की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed