{"_id":"68a75d3d1f1e21324c044464","slug":"street-vendor-died-in-a-road-accident-gonda-news-c-100-1-slko1026-142637-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सड़क हादसे में स्ट्रीट वेंडर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सड़क हादसे में स्ट्रीट वेंडर की मौत
Thu, 21 Aug 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
विश्नोहरपुर (गोंडा)। महंगूपुर गांव निवासी अजीत सिंह (23) बुधवार देर शाम बहन के घर से बाइक से लौटते समय भोपतपुर के पास कार की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल अजीत को अयोध्या मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।
मृतक के पिता भीम सिंह ने बताया कि बेटा अजीत सिंह महाराष्ट्र के पुणे में फास्टफूड का ठेला लगाता था। अजीत के चाचा रमेश सिंह का निधन हो गया था। उनकी तेरहवीं का निमंत्रण देने वह बुधवार को तरबगंज के सिंगहा पांडेयपुरवा में अपनी बहन मधु के घर गया था। वहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि अजीत हेलमेट नहीं लगाए था। सिर में गहरी चोट लगने से मौत हुई है। कार को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
चार माह पहले ही हुई थी शादी
चार भाइयों में दूसरे नंबर के अजीत की शादी बीते 17 मई को ही बलरामपुर जिले के खड़गौरा गांव की किरन से हुई थी। पति के मौत से किरन बदहवास है। अजीत का बड़ा भाई विवेक चंडीगढ़ में मजदूरी करता है। तीसरे नंबर का सुजीत पुणे में फास्टफूड का ठेला लगाता है। छोटा भाई विशाल घर में रहता है। इकलौती बहन मधु का विवाह हो चुका है।