फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Storm toppled trees, death of the mother and son

आंधी में पेड़ गिरा, मां-बेटे की मौत

Mon, 13 Jun 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Mon, 13 Jun 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Storm toppled trees, death of the mother and son
thunderstorm in dehradun
जिले में सोमवार देर शाम एक बार फिर आई तेज आंधी व बारिश ने कई स्थानों पर जमकर कहर बरपाया। आंधी के चलते कई स्थानों पर तमाम पेड़ गिर गए और बिजली के खंभे व तार टूटकर जमीन पर गिरे गए। इससे विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरामराई गई।
विज्ञापन


वहीं, आंधी के दौरान ही पेड़ गिरने से उसके नीचे दबकर मां-बेटे की मौत हो गई। उधर, आंधी के चलते ही गोरखपुर-गोंडा रेल प्रखंड के सोनी गुमटी के पास ट्रैक पर पेड़ गिरने      से दोनों ओर ट्रेनें काफी देर तक रुकी रहीं। 
विज्ञापन


 जिले में सोमवार को देर शाम आंधी ने कई स्थानों पर जमकर कहर बरपाया। आंधी के चलते कई जगहों पर पेड़ धराशायी हो गए। वहीं, आंधी के कारण तमाम विद्युत पोल टूटकर जमीन पर गिर गए। इससे कई क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था चरमरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोंडा कचहरी रेलवे स्टेशन मार्ग पर नीम का पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आने से विद्युत पोल व तार भी टूट गए इससे गोंडा-कचहरी रेलवे स्टेशन मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है। साथ ही इस क्षेत्र की बत्ती भी गुल हो गई।

तेज आंधी के चलते गोरखपुर-गोंडा रेल प्रखंड के सोनी गुमटी के पास ट्रैक पर पेड़ गिरने से दोनों ओर ट्रेनें काफी देर तक रुकी रहीं। आंधी थमने के बाद ट्रैक से पेड़ हटवाकर ट्रेनों को रवाना िकया गया।


वहीं, आंधी और बारिश के कारण कोतवाली नगर क्षेत्र के लक्ष्मनपुर हरवंश गांव के मजरा मुरगावा में नीम का पेड़ गिरने से उसके नीचे दबकर शारदा देवी (60) पत्नी श्यामलाल और उनके बेटे अिनल (20) की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाल नगर अंगदराय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस को भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed