फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Store Fire, burning of 10 million bags

दुकान में लगी आग, 10 लाख का सामान जला

Thu, 30 Jul 2015 11:48 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 30 Jul 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
गोंडा-करनैलगंज मार्ग पर बालपुर कस्बे में बीती रात शॉर्ट सर्किट से हार्डवेयर की एक दुकान में आग लग गई। इससे 10 लाख रुपये का सामान जल गया। आग बुझाने के प्रयास में व्यवसायी झुलस गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने की सूचना पर फायर टेंडर समय पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


इससे आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया। गुस्साए लोगों को काबू करने के लिए चार थानों की पुलिस बुलानी पड़ी। बाद में पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। कटरा बाजार थाना क्षेत्र के छिटनापुर गांव के रहने वाले विनीत शुक्ल ने बताया कि वह बालपुर कस्बे में हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन


विनीत के मुताबिक बुधवार की रात नौ बजे वह दुकान बंद करने के बाद खरीदारी करने के लिए बाइक से मुख्यालय आए थे। इसी बीच रात साढ़े नौ बजे उसकी दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लपटें तेज होने से दुकान की छत व दीवारें फट गईं। इससे दुकान का शटर भी टूट कर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान में आग लगने की सूचना पर पहुंचे विनीत ने आग बुझाने का प्रयास किया तो वह झुलस गया। घटना की सूचना देने के बाद भी फायर टेंडर समय से नहीं पहुंचा। इससे लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान लोगों ने सड़क जाम करने का भी प्रयास किया।


लोगों को काबू करने के लिए थाना कटरा बाजार, परसपुर व देहात कोतवाली की पुलिस बुलानी पड़ी। इसके बाद पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हार्डवेयर व्यवसायी विनीत ने बताया कि आग से 10 लाख रुपये का सामान जल गया है। सीओ करनैलगंज शबीहुल हम्द ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed