फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Stock verification raided on fertilizer shop

उर्वरक दुकाना पर छापा, कराया स्टाक सत्यापन

Sat, 28 Aug 2021 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Stock verification raided on fertilizer shop
गोंडा। उर्वरक विक्रेताओं के यहां ताबड़तोड़ छापा मारने से उर्वरक विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने जिले की चारों तहसीलों में अलग-अलग टीमों को बनाकर थोक एवं फुटकर उर्वरक विक्रेताओं के यहां एक साथ छापा मारा गया। पीओएस मशीन के स्टाक के साथ मौजूद स्टॉक का भौतिक सत्यापन भी कराया।
विज्ञापन

करनैलगंज तहसील में उप जिलाधिकारी हीरालाल, जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव एवं गोंडा सदर में जिला कृषि अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट, मनकापुर तहसील में एसडीएम मनकापुर व एसडीओ कृषि, तरबगंज तहसील में एसडीएम तरबगंज एवं एआर कोऑपरेटिव की टीम बनाई गई।
विज्ञापन

न्याय पंचायत स्तर पर कृषि विभाग के अधिकारी, ब्लॉक स्तर पर एडीओ एग्रीकल्चर तथा तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी एवं जिला उद्यान अधिकारी की टीम द्वारा छापा मारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उर्वरक की दुकानों पर पीओएस मशीन पर दर्ज स्टॉक का दुकान एवं गोदाम से भौतिक सत्यापन कराया गया एवं थोक विक्रेताओं के गोदाम का निरीक्षण करके कंपनियों के बफर गोदाम का निरीक्षण किया गया। जिले के लगभग सभी उर्वरक विक्रेताओं के यहां औचक निरीक्षण हुआ है। उर्वरक के व्यापारी पशोपेश में आ गए हैं।
जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव ने बताया किसी भी दुकान पर बिना पीओएस मशीन के उर्वरक की बिक्री नहीं होगी या बिना मशीन के बिक्री करते हुए पाए जाने पर उर्वरक व्यापारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

यदि निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर उर्वरक की बिक्री पाई जाती है तो संबंधित व्यापारी के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed