फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   State Finance Commission approves projects worth Rs 5 crore

Gonda News: राज्य वित्त आयोग की पांच करोड़ की परियोजनाओं को मिली मंजूरी

Sat, 06 Sep 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 06 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
State Finance Commission approves projects worth Rs 5 crore
नगर पंचायत बोर्ड की बैठक को संबो​धित करते तरबगंज विधायक। संवाद
बेलसर। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक शनिवार को अध्यक्ष सुशीला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राज्य वित्त आयोग की करीब पांच करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की गई।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी अनुराग शुक्ल ने बताया कि वंदन योजना से बाबा नगरसेन मंदिर का जीर्णोद्धार और अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जाएगा। आकांक्षी नगर योजना से डिजिटल लाइब्रेरी के लिए 1.35 करोड़ रुपये, दो पार्कों के निर्माण के लिए 48 लाख और 11 आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए 1.25 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पांडेय तालाब के सुंदरीकरण पर एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि बैठक में जलकर लगाने पर भी चर्चा हुई। अगले माह से 360 रुपये वार्षिक जल मूल्य वसूला जाएगा। इस नवसृजित नगर पंचायत में अभी तक 600 लोगों ने पेयजल का कनेक्शन लिया है।
विज्ञापन

बैठक में सभासदों ने कई स्थानीय समस्याएं भी उठाईं। वार्ड पांच की सभासद नीलम पांडेय ने काली सड़क और नाली निर्माण की मांग की। वार्ड 14 के सभासद रामकुमार तिवारी ने काली माता स्थान के जीर्णोद्धार और अधूरे कार्य पूरे कराने की बात कही। वार्ड 15 के सभासद विजय प्रताप सिंह ने नाली, मार्ग प्रकाश और कूड़ेदान की व्यवस्था कराने की मांग की। चांदपुर के सभासद ने नाला निर्माण की मांग रखी। आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहने की शिकायत भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने भरोसा दिलाया कि सभी कार्य प्राथमिकता से पूरे कराए जाएंगे। उन्होंने वार्ड 10 में संपर्क मार्ग, वार्ड 15 और सात में सीसी रोड व नाली, वार्ड 16 में इंटरलॉकिंग तथा वार्ड तीन में नाली मरम्मत का प्रस्ताव दिया। बैठक में एमएलसी अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह, सांसद कैसरगंज के प्रतिनिधि संजीव सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू सिंह, सोनू सिंह, सुनील सिंह, नीलम पांडेय, अनुज शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed