फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   sravasti acmo suspended in NRHM scam

एनआरएचएम घोटाले में श्रावस्ती के एसीएमओ निलंबित

Mon, 03 Aug 2015 11:09 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 03 Aug 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
एनआरएचएम में दवा खरीद घोटाले में श्रावस्ती के एसीएमओ डॉ. एमएम खां को प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अरविंद कुमार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसीएमओ पर आरोप है कि उन्होंने गोंडा जिले में बतौर एसएमओ स्टोर पद पर तैनाती के दौरान यूपी उपभोक्ता सहकारी संघ के साथ मिलकर आयरन कैप्सूल व एल्बेंडाजाल टेबलेट की काफी ऊंची दर पर खरीद की थी।
विज्ञापन


सीबीआई और एसटीएफ नई दिल्ली के मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अरविंद कुमार ने मौजूदा समय श्रावस्ती में तैनात एसीएमओ डॉ. एमएम खां को निलंबित कर उन्हें एडी (अपर निदेशक) कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन


्रजिले में वर्ष 2005 से 2009 तक भारत सरकार की ओर से संचालित योजना एनआरएचएम के नाम पर दवा के घोटालेबाजों ने जमकर खेल खेला। फैजाबाद की फर्म यूपी उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड से जिले में आयरन फोलिक एसिड (आईएफए) की कैप्सूल समेत बच्चों के पेट में होने वाले कीड़ों को मारने वाली दवा एल्बेंडाजॉल, जिसकी कीमत आरसी (रेट कांट्रेक्ट) के तहत 10 पैसे और 60 पैसे थी, को यहां साढ़े पांच और सवा दो रुपये में खरीदा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं मेडिकल इक्विपमेंट के नाम पर भी जिले में लाखों-करोड़ों रुपये के उपकरणों की खरीददारी कर ली गई। इसे किस सीएचसी-पीएचसी में भेजा गया, इसका आज तक कोई पता नहीं चला है। एनआरएचएम (राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन) के नाम पर बीते चार वर्षों के दौरान जिले में हुए घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है।

सीबीआई की ओर से अब तक इस मामले में अलग-अलग कई लोगों को दोषी मानते हुए मामले की एफआईआर गाजियाबाद की विशेष अदालत (सीबाआई) में दर्ज कराई जा चुकी है। बताया जाता है कि सीबीआई की ओर से हाल में इसी मामले को लेकर एक पत्र स्वास्थ्य निदेशालय भेजे जाने के बाद प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अरविंद कुमार ने वर्ष 2008-09 में गोंडा में तैनाती के दौरान एसएमओ स्टोर रहे डॉ. एमएम खां को निलंबित कर दिया गया है। डॉ. एमएम खां मौजूदा समय श्रावस्ती जिले में बतौर एसीएमओ तैनात हैं।

डॉ. एमएम खां पर आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2008-09 में एसएमओ स्टोर रहते हुए यूपी उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड के कर्मियों व अन्य लोगों के साथ आपराधिक षडयंत्र के अंतर्गत आयरन कैप्सूल व एल्बेंडाजाल टेबलेट की खरीदारी ऊंचे दर पर की। इसके लिए निदेशालय से उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अपर निदेशक देवीपाटन मंडल के कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।


सोमवार को डॉ. एमएम खां ने अपर निदेशक कार्यालय पहुंचकर वहां अपनी जॉइनिंग दी। अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. उमाकांत वर्मा ने बताया कि प्रमुख सचिव के आदेशों के तहत एसीएमओ श्रावस्ती को यहां जॉइन करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed