फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   sports,player,taiquando

ताइक्वांडो में वैष्णवी व पीयूष बने चैंपियन

Fri, 15 Apr 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
sports,player,taiquando
फोटो-16-गोंडा के सनबीम स्कूल में पुरस्कृत ताइक्वांडो खिलाड़ियों के साथ अतिथि। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। 23वीं जनपद स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। सब जूनियर बालिका वर्ग से वैष्णवी चौधरी व जूनियर बालक वर्ग से पीयूष कुमार राजभर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चयनित किया गया। ताइक्वांडो एसोसिएशन व सनबीम स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सब जूनियर, जूनियर, कैडेट व सीनियर बालक-बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने अपने जौहर का परिचय दिया।
विज्ञापन

ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव प्रत्यूष राज ने बताया कि विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान फातिमा इंटर कॉलेज, द्वितीय सेंट जेवियर्स स्कूल व तृतीय स्थान सनबीम पब्लिक स्कूल को मिला। सब जूनियर बालिका वर्ग में रामागिरी अपराजिता को स्वर्ण, अनिका उपाध्याय को रजत, दिव्यांशी वाल्मीकि को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। जूनियर बालिका वर्ग में रिया मिश्रा को स्वर्ण, महक मौर्या को रजत व आंचल मौर्य को कांस्य पदक मिला। बालक वर्ग में मोहम्मद अयान खान को स्वर्ण, अथर्व श्रीवास्तव को रजत व विशाल तिवारी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। कैडेट बालक वर्ग में आस्तिक तिवारी को स्वर्ण, आशुतोष पांडेय को रजत, सार्थक राज श्रीवास्तव को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। सब जूनियर बालक वर्ग में ऋषभ वाल्मीकि स्वर्ण, वैभव द्विवेदी रजत, विराट श्रीवास्तव कांस्य पदक जीते। निखिल वर्मा स्वर्ण, अंकुर आर्य रजत, श्लोक मिश्रा को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. राधेश्याम केसरी, एलबीएस कॉलेज प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह, सचिव उमेश शाह, डॉ. सुवर्णा कुमार, संजू छाबड़ा, डॉ. अभय श्रीवास्तव, रितेश अग्रवाल, प्रधानाचार्य रामागिरी विद्यासागर व रवि यादव ने खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया। वर्ष 2022 के बेस्ट फाइटर आयुष कुमार राजभर, पीयूष कुमार राजभर, नेहा, अंशिका मौर्य, वैष्णवी चौधरी को बेस्ट फाइटर अवार्ड से सम्मानित किया गया। स्वर्ण पदक विजेताओं का चयन आगामी राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक देवेंद्र शर्मा, अरुण चंद नागर, संदीप चौहान, पीयूष पटेल, आकाश, नितिन वाल्मीकि को भी मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। सनबीम विद्यालय के प्रबंधक जसप्रीत छाबड़ा, अर्शदीप कौर, प्रधानाचार्य दीपाली मल्होत्रा ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed