फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sports competitions held in schools

स्कूलों में न्याय पंचायतों में हुईं खेल प्रतियोगिताएं

Fri, 06 Sep 2019 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Sports competitions held in schools
गोंडा। बेसिक शिक्षा के परिषदीय स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। शुक्रवार को मोकलपुर पूर्व माध्यमिक स्कूल में वालीबॉल प्रतियोगिताएं हुईं। पूर्व माध्यमिक स्कूल शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

संचालन जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह ने किया। कंसापुर में खेल प्रतियोगिता पूर्व माध्यमिक विद्यालय कपूरपुर के प्रधानाध्यापक व ब्लॉक व्यायाम शिक्षक ओम शंकर यादव की देखरेख में हुआ। प्रतियोगिताओं में छात्रों में उत्साह रहा। बीएसए मनिराम सिंह ने बताया कि ब्लाक स्तरीय खेलों का आयोजन होने के बाद मंडलीय खेल होगा।
विज्ञापन

मोकलपुर में वालीबाल प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक स्कूल मोकलपुर के बालकों की टीम में शिवम, विवेक, रोहित, शिवा, विशेष, सुजीत, रवि ने फाइनल में लक्ष्मनपुर जाट की टीम से जीत दर्ज की। बालिका में मोकलपुर की टीम गुडिया, कीर्ति, दिव्यरुपा, खुशी, दिव्यांशी ने जीत दर्ज की। निर्णायक की भूमिका में डॉ. खुशबू सिंह, व्यायाम शिक्षिका आरती सिंह, प्रधानाध्यापक शिवांगी मिश्र, प्रतिमा मिश्र के साथ ही अनुजा तिवारी, सुनीता सिंह, दुर्गेशिनी सक्सेना, रिंकी शुक्ला, नेहा सोनी, जगदीश ओझा, अरुण श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंसापुर में आयोजित कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय कपूरपुर प्रथम और कंसापुर द्वितीय स्थान पर रही। ओम शंकर यादव ने बताया कि टीमों की सूची तैयार की गई है। कार्यक्रम में विशिष्ट बीटीसी शिक्षक बेलफेयर एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष आजाद बेग, संजय सिंह, एनपीआरसी अर्जुन पांडे, प्रधानाध्यापिका राधा शर्मा, दुर्गेश सिंह, रवि, प्रधानाध्यापक स्वामी प्रसाद पांडे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed