फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sports banks will open in 2611 government schools with 1.75 crores

2611 सरकारी स्कूलों में 1.75 करोड़ से खुलेंगे स्पोटर्स बैंक

Mon, 15 Nov 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Sports banks will open in 2611 government schools with 1.75 crores
गोंडा। बेसिक शिक्षा के 2611 स्कूल अब खेल सामग्री से लैस होंगे। हर स्कूल में स्पोर्ट्स बैंक की स्थापना होगी। इसके लिए शासन ने एक करोड़ 75 लाख 65 हजार का बजट दिया है। स्कूलों की प्रबंध समितियों के खातों में बजट भेजा जा रहा है और 30 नवंबर तक स्कूलों में सामग्री क्रय की व्यवस्था हो जाएगी।
विज्ञापन

इसके तहत प्राइमरी स्कूलों को पांच- पांच हजार, जूनियर व कंपोजिट स्कूलों को दस- दस हजार की दर से बजट दिया गया है। इससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की रुचि के आधार पर खेल सामग्री क्रय होगी। प्रधानाध्यापकों को खेल गतिविधियों के लिए सामग्री की खरीद करनी है।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय स्कूलों में चार लाख दस हजार बच्चों का नामांकन इस बार है। ऐसे में खेल प्रतिभाओं की तलाश विभाग ने शुरू कर रखी है। इस दौरान न्याय पंचायत स्तर पर खेल गतिविधियों का आयोजन एक सप्ताह से हो रहा है। 16 नवंबर से ब्लाक स्तरीय खेलों का आयोजन होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच आने वाले दिनों में खेल की गतिविधियों के नियमित अभ्यास के लिए विभाग ने बजट जारी किया है। जिले के 1709 प्राइमरी स्कूलों के लिए प्रति स्कूल पांच हजार रूपए की दर से 85 लाख 45 हजार रुपये और 902 कंपोजिट व जूनियर स्कूलों को दस हजार की दर से 90 लाख 20 हजार रुपये का बजट जारी किया है। जिले के 2611 परिषदीय स्कूलों में अब स्पोर्ट्स बैंक की सुविधा होगी। जिससे पारंपरिक खेलों के लिए सामगी रहेगी और शिक्षक छात्रों का अभ्यास कराएंगे।
बच्चों को खेल या योग सीखाने के लिए पहले से दिन तय कर रखा गया है। जिसके तहत हर सप्ताह के शनिवार को नो- बैग डे को लागू कर रखा गया है। इस दिन बच्चों को बैग लेकर नही आना है।

शिक्षक खेल गतिविधियों का आयोजन करेंगे। अभी 100 छात्र संख्या या उससे ऊपर के स्कूलों में खेल अनुदेशक भी नियुक्त कर रखें हैं, इसके अलावा करीब दो सौ से अधिक खेल शिक्षा के शिक्षक भी विभाग में कार्यरत हैं। जिनके माध्यम से स्कूलों में खेल गतिविधियों का आयोजन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed