फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   sport

सेना, हरियाणा, रेलवे व पंजाब के पहलवानों का दबदबा कायम

Thu, 11 Nov 2021 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
sport
नंदिनीनगर (गोंडा)। 66वीं पुरुष व 24वीं महिला सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप प्रतियोगिता में गुरुवार को ग्रीकोरोमन कुश्ती के विभिन्न भार वर्गों के बीच मुकाबले हुए। इसमें सेना, हरियाणा, रेलवे व पंजाब के पहलवानों का दबदबा कायम रहा। इनकी झोली में पदकों की बारिश हुई। दिल्ली, चंडीगढ़ के खिलाड़ियों ने भी दमदार प्रदर्शन किया। 65 किग्रा. भार वर्ग में निशा दहिया ने स्वर्ण पदक जीता। इससे पूर्व सुबह आठ बजे जिले के नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कुश्ती चैंपियनशिप की शुरुआत हुई।
विज्ञापन

नंदिनीनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में अखिल भारतीय कुश्ती संघ की ओर से आयोजित चैंपियनशिप के लिए ग्रीकोरोमन कुश्ती के 60 किलोग्राम भार वर्ग में सेना के ज्ञानेंद्र ने प्रतिद्वंदी को चित कर गोल्ड मेडल जीत लिया। हरियाणा के विकास ने सिलवर मिला। रेलवे के विक्रम व दिल्ली के प्रवेश को कांस्य पदक हासिल हुए। वहीं 65 किलोग्राम भार वर्ग के रोचक मुकाबले में रेलवे की निशा दहिया ने गोल्ड हासिल किया जबकि, पंजाब की जसप्रीत कौर को रजत तथा हरियाणा की शेफाली व यहीं की प्रियंका को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। रेलवे टीम के कोच कृपा शंकर ने बताया कि 65 किलोग्राम भार वर्ग में निशा दहिया ने गोल्ड हासिल किया है।
विज्ञापन

इसके बाद 67 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के आशू को स्वर्ण पदक, सेना के सचिन को रजत पदक हासिल हुआ। इस मुकाबले में सेना के प्रवीन व रेलवे के प्रीतम को कांस्य पदक हासिल हुआ। 72 किलो भार वर्ग में हरियाणा के विकास को गोल्ड, पंजाब की लवप्रीत को रजत, रेलवे के कुलदीप व चंडीगढ़ के सतेंद्र को कांस्य पदक मिले। 76 किलोग्राम भार वर्ग में पंजाब की गुरुशरण को गोल्ड, हरियाणा की पूजा को रजत तथा दिल्ली की विपाशा व रेलवे की किरन को कांस्य पदक मिला। 77 किलोग्राम भार वर्ग में रेलवे के सज्जन को गोल्ड, चंडीगढ़ के सचिन को रजत, महाराष्ट्र के गोकुल व सेना के मोहम्मद रफीक को कांस्य पदक मिले। 87 किलोभार वर्ग में रेलवे के सुनील कुमार ने गोल्ड पर दांव लगाया। इस मुकाबले में सेना के रविंद्र को रजत, रेलवे के अमित व सेना के सुशांत को कांस्य पदक हासिल हुए। 130 किलोग्राम भार वर्ग में सेना के नवीन ने गोल्ड पर दांव लगाया। इस मुकाबले में हरियाणा के सतीश को रजत, पंजाब के गुरुसेवक और रेलवे के रवी को कांस्य पदक हासिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

97 किलो भार वर्ग में रेलवे के हरदीप ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि रेलवे के ही रवि ने सिल्वर, पंजाब के वीरेंद्र व सेना के दीपक ने कांस्य पदक जीता। 55 किलो भार वर्ग में सेना के संदीप ने गोल्ड जीता। चंडीगढ़ के श्रवण को सिल्वर, यूपी के अनूप व रेलवे के श्रीकांत ने कांस्य पदक हासिल किया। 82 किलो भार वर्ग में पंजाब के हरप्रीत ने गोल्ड, दिल्ली के नीरज को सिल्वर, सेना के संदीप तथा रेलवे के अतुल ने कांस्य पदक जीता। 63 किलो भार वर्ग में सेना के सागर ने गोल्ड, मणिपुर के मोरंग सिल्वर, रेलवे के नितिन तथा दिल्ली के नीरज ने कांस्य पदक जीता। ग्रीको रोमन के दस भार वर्ग तथा दो महिला भार वर्ग के सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप का मुकाबला गुरुवार को खेला गया। सभी विजेता खिलाड़ियों को कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने मेडल प्रदान किया। ग्रीको रोमन कुश्ती में सेना ने 195 अंक हासिल कर पहला स्थान पर जगह बनाई, जबकि 175 अंक लेकर रेलवे दूसरे स्थान पर तथा हरियाणा की टीम 139 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed