{"_id":"66a934b68d2dcad3c60e3a04","slug":"special-train-for-baba-baijnath-dham-gonda-news-c-100-1-gon1002-121149-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बाबा बैजनाथ धाम के लिए स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बाबा बैजनाथ धाम के लिए स्पेशल ट्रेन
Wed, 31 Jul 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 31 Jul 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। सावन माह में श्रद्धालुओं को बाबा बैजनाथ धाम के दर्शन-पूजन के लिए रेलवे ने सुविधा प्रदान की है। चार से 30 अगस्त के बीच बरौनी-ग्वालियर बरौनी स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन ग्वालियर से प्रत्येक रविवार व बुधवार तथा बरौनी से सोमवार व बृहस्पतिवार को चलेगी। इस ट्रेन के चलने से देवीपाटन मंडल के हजारों श्रद्धालुओं की बाबा बैजनाथ धाम जाने की राह आसान हो जाएगी।
रेलवे के लखनऊ डिवीजन के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता के अनुसार ये विशेष ट्रेन सप्ताह में चार दिन चलेगी। ग्वालियर बरौनी स्पेशल ट्रेन ( 04137) ग्वालियर से सुबह 07:10 बजे चलकर अपराह्न 03:35 बजे कानपुर सेंट्रल तथा शाम 05:35 बजे लखनऊ तथा रात 08:20 गोंडा पहुंचेगी। फिर यहां से रात 09:02 बजे चलकर मनकापुर स्टेशन होते हुए दूसरे दिन सुबह 08:00 बजे बरौनी स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह बरौनी से ग्वालियर ट्रेन (04138) बरौनी स्टेशन से सुबह 09: 30 बजे प्रस्थान करके शाम 07:15 बजे मनकापुर तथा रात 08:40 बजे गोंडा पहुंचेगी। फिर यह ट्रेन दूसरे दिन सुबह 10:30 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। इस ट्रेन के चलने से शिव भक्तों को सुविधा मिलेगी। अभी बाबा बैजनाथ धाम जाने के लिए हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस (13019/13020) ही उपलब्ध है।