फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SP workers tore down objectionable posters

Gonda News: सपा कार्यकर्ताओं ने फाड़े आपत्तिजनक पोस्टर

Tue, 14 Jul 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 14 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
SP workers tore down objectionable posters
पोस्टर फाड़ते सपा कार्यकर्ता।
गोंडा। जिले के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए कथित आपत्तिजनक पोस्टरों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर पोस्टर हटाए और नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप दीपू यादव ने बताया कि बालपुर कटरा मोड़, बालपुर पुल के पास तथा चौपाल सागर के निकट सपा नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए पोस्टर लगे थे। इन पोस्टरों में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर छात्रसभा के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह मोनू, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष अफजल खान, जावेद मंटू, मेराज अहमद, आलोक यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पोस्टर हटा दिए। इसके बाद सभी ने नगर कोतवाली पहुंचकर तहरीर सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इससे पहले भी इसी प्रकार के पोस्टर लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाओं से जिले का माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed