फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SP workers opened front in protest against the government, demonstrated

सरकार के विरोध में सपाईयों ने खोला मोर्चा, किया प्रदर्शन

Mon, 14 Sep 2020 08:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
SP workers opened front in protest against the government, demonstrated
गोंडा के कलेक्ट्रेट में सरकार के विरोध में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : GONDA
गोंडा। समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाध्यक्ष सरफराज हुसैन के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट प्रदर्शन कर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र में प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। प्रदेश में भ्रष्टाचार, लूट, डकैती, हत्या समेत जघन्य अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। छुट्टा जानवरों से किसानों के फसलों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में किसानों के फसलों का उचित मूल्य निर्धारित करने, यूरिया की कालाबाजारी पर रोक लगाने, बाढ़ पीड़ितों की क्षतिपूर्ति करने, सरकारी नौकरियों में 5 साल तक संविदा पर रखने की योजना न बनाने के साथ ही कई मांगेें शामिल की हैं। ज्ञापन देने वालों में समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष आनंद शुक्ल, दिनेश यादव, संजय साहू, रवि यादव, राम आशीष भारती, शहान अख्तर रायनी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed