फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SP,leader,nawabganj gonda

सदन में उठाएंगे मुद्दा, एक करोड़ मुआवजा दे सरकार

Sat, 17 Sep 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
SP,leader,nawabganj gonda
फोटो-24-गोंडा में नवाबगंज के माझाराठ गांव में पीड़ित परिवार से बात करते पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद? - फोटो : GONDA
गोंडा। पुलिस हिरासत में हुई देवनरायन यादव उर्फ देवा की मौत के बाद माझा राठ गांव में जनप्रतिनिधियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। समाजवादी पार्टी के विधायक व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने परिजनों को ढांढस बंधाया। कहा कि विधानसभा में इस मुद्दे को उठाएंगे। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुखद और हृदय विदारक घटना हुई है। पुलिस कस्टडी में हुई मौत की सुबूत की जरूरत नहीं होती है। निश्चित तौर पर पुलिस दोषी है।
विज्ञापन

कहा कि आरोपी पुलिस कर्मियों की तत्काल गिरफ्तारी हो। परिजनों को सरकार एक करोड़ रुपये मुआवजा व किसी व्यक्ति को सरकारी नौकरी दे। उन्होंने कहा कि बाहर के डॉक्टरों से दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाए। समाजवादी पार्टी सदन से सड़क तक पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का काम करेगी। इस मौके पर सपा नेता अयोध्या प्रसाद यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इससे पहले पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह पीड़ित के घर पहुंचे। उन्होंने हत्याकांड की निंदा की। उन्होंने परिजनों को दस हजार रुपये की आर्थिक मदद देकर कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर घटना के बारे अवगत कराएंगे तथा परिवार को न्याय दिलाएंगे।
विज्ञापन

आर्मी अस्पताल में कराएं पोस्टमॉर्टम
छोटा भाई राम नरायन यादव आर्मी में सिग्नल रेजीमेंट में उधमपुर में तैनात हैं। भाई के मौत की खबर सुनकर शुक्रवार की रात्रि में घर पहुंचे। कहा कि हमारा भाई तो चला गया। अब हमें न्याय चाहिए। प्रशासन पर हमें भरोसा नहीं है। दबाव बना कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलवाई गई है। आर्मी अस्पताल में भाई की पोस्टमार्टम करवाना चाहते हैं। सीओ तरबगंज से फोन पर बात की थी, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। हार्टअटैक का कोई चांस नहीं है। सीधे हत्या की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed