{"_id":"602ff28b8ebc3ee94d3c9fd1","slug":"sp-inspects-parade-in-ground-gonda-news-lko5657013179","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने ग्राउंड में परेड का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने ग्राउंड में परेड का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में परेड की सलामी ली। इसके बाद परेड का निरीक्षण किया। परेड समाप्त होने पर एसपी पुलिस लाइन पहुंचे। वहां आरटीसी रिक्रूटों का निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक ने परेड निरीक्षण के बाद परेड में शामिल सभी पुलिस कर्मियों से बलवा ड्रिल का रिहर्सल कराया। शस्त्रों के विषय में आरमोरर के साथ ही पुलिस अधीक्षक ने भी पुलिसकर्मियों को जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक ने कांस्टेबल मनोज कुमार से पूछा कि चिली बम का इस्तेमाल कब कहां और कैसे करते है तो उसने तपाक से जवाब दिया कि भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पथराव आदि के होने पर चिली बम का प्रयोग किया जाता है। कांसटेबिल मनोज के सटीक जवाब से एसपी ने उसे शाबाशी देने के साथ ही नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
इसके बाद वह पुलिस परिवार के लिए पुलिस लाइन में बनने वाले ओपन जिम स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। एसपी ने ओपन जिम का कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने भोजनालय एवं आरटीसी भोजनालय के निरीक्षण के दौरान भोजन चख कर उसकी गुणवत्ता परखी और भोजनालय में विशेष सफाई रखने के साथ ही नए टाइल्स लगवाने के निर्देश दिए।
एसपी ने सभी गार्द कमांडरों का रजिस्टर भी चेक किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन मुन्ना उपाध्याय, प्रतिसार निरीक्षक यशवंत प्रताप सिंह, परिवहन शाखा प्रभारी, आरटीसी प्रभारी समेत पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।