फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SP held a conference and put a thread on the Dalits

सपा ने सम्मेलन कर दलितों पर डाला डोरा

Mon, 13 Sep 2021 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
SP held a conference and put a thread on the Dalits
गोंडा। किसान डिग्री कॉलेज बनगांव रामापुर के प्रांगण में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे व संचालन राम अवध गोस्वामी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रमेश गौतम व विशिष्ट अतिथि पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मसूद आलम खान, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय कोरी समाज के सुभाष चंद्र लहरी रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों का सम्मान करती है और राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में सभी जाति वर्गों के लिए बिना किसी भेदभाव के सबका विकास सबका साथ वह सब का सम्मान किया।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का लक्ष्य रहा कि इस सबका साथ सबका विकास हो और किसी से कोई भेदभाव नहीं किया जाता था। पूर्व विधायक रमेश गौतम ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यदि देश और संविधान को बचाना है, तो आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंक कर समाजवादी सरकार बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो दलितों गरीबों पिछड़ों मजदूरों का विकास करते हैं। सम्मेलन को कोरी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र लहरी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मसूद आलम खान, लालचंद गौतम, आज्ञाराम पासवान, मनोज शुक्ला ने भी संबोधित किया।

इस दौरान कार्यक्रम में रूप नारायण प्रजापति, वकार खान, दद्दन शुक्ला, अर्जुन प्रसाद गोस्वामी, संजय शर्मा, मनोज सोनकर, ननके खान, मोहर्रम अली, पूरण गौतम, बाबूलाल, कुरील रामचरण कुरील, हजारी लाल पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed