{"_id":"62b35da8dfe3025119236424","slug":"sp-gonda-gonda-news-lko636376240","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे से निकल एसपी ने बरामदे में सुनी फरियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे से निकल एसपी ने बरामदे में सुनी फरियाद
विज्ञापन
फोटो-9-गोंडा में कार्यालय के बरामदे में मामलों की सुनवाई करते एसपी। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र के अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पूरे एक्शन में हैं। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अपने कार्यालय में बैठकर जनसमस्याएं सुन रहे थे। बाहर निकले तो फरियादियों की भीड़ देखकर वहीं कुर्सी लगाकर बैठ गए। हर एक फरियादी की शिकायत सुनकर उन्होंने न सिर्फ कार्रवाई का भरोसा दिया, बल्कि सीओ को जिम्मेदारी सौंपी। पुलिस अधीक्षक ने दो टूक कहा कि आपराधिक मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सदर तहसील के धनौली गांव के रहने वाले प्रेमानंद अपने पूरे परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे। एसपी को बताया कि विरोधियों ने हत्या के एक मामले में उसके भाई ननके को फंसा दिया है, जबकि वह निर्दोष है। मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की। एसपी ने प्रेमानंद को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया। तरबगंज के रहने वाले राम भरोसे ने कहा कि कुछ लोग उसकी जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करना चाहते हैं। विरोध करता है तो उससे मारपीट की जाती है। उसने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
करनैलगंज की फात्मा, कटरा बाजार के ननकू, नगर के विकास, बेलसर के बाबादीन ने भी शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने पीड़ितों की शिकायतों को सुना। उन्होंने मौजूद प्रशिक्षु सीओ शिल्पा वर्मा को शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज करने व जांच का निर्देश दिया। कहा कि शिकायती पत्रों में फरियादियों का नंबर जरूर अंकित कराया जाए, ताकि मामले की नियमित मॉनीटरिंग की जा सके।
विज्ञापन
लापरवाह थाना प्रभारी नजर में
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा का कहना है कि वह प्रतिदिन जनता दर्शन में समस्याओं की सुनकर उसका निस्तारण करते हैं। संबंधित अधिकारियों को भी प्लान के तहत काम करने का निर्देश दिया गया है। कहा कि कुछ थाना प्रभारियों की शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे थाना प्रभारी उनकी नजर में हैं। यदि सुधार न हुआ तो ऐसे थाना प्रभारी कार्रवाई की जद में होंगे।