{"_id":"6d066805ca4d78ce5e19f53f64dae3b0","slug":"sought-to-answer-three-headmaster-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हेडमास्टरों से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हेडमास्टरों से मांगा जवाब
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न कारणों को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े तीन हेडमास्टरों से सात दिन में जवाब तलब किया गया है। जवाब संतोषजनक न देने पर हेडमास्टरों की बर्खास्तगी, निलबंन व वेतन रोकने की चेतावनी दी गई है। संबंधित खडं शिक्षाधिकारियों को तीनों हेडमास्टरों को तत्काल सूचनाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। वित्त एवं लेखाधिकारी को भी वेतन निर्गत न करने का निर्देश जारी किया गया है।
बीएसए जय सिंह ने गुरुवार को बताया कि शिक्षा क्षेत्र उतरौला के प्राथमिक विद्यालय बारम के हेडमास्टर मिठाई लाल के खिलाफ शिकायत मिलने पर गत 20 अगस्त को साक्ष्य उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था जिसके संबंध में गत 26 अगस्त को सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई थी।
सुनवाई के दौरान हेडमास्टर मिठाई लाल स्पष्ट जवाब प्रस्तुत नहीं कर सके। शिकायतकर्ता की शिकायत को आधार मानते हुए प्रथम दृष्टया गड़बड़ी पुष्टि प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
ऐसे में बीएसए ने अग्रिम आदेशों तक के लिए मिठाई लाल का वेतन रोक दिया है। वित्त एवं लेखाधिकारी आनंद कुमार को वेतन निर्गत न करने का निर्देश बीएसए ने दिया है। साथ ही खंड शिक्षाधिकारी उतरौला शत्रोहन सरोज को जांच कर रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर बीएसए कार्यालय उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
इसी प्रकार से शिक्षा क्षेत्र गैड़ास बुजुर्ग के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोहम्मदपुर बंजरहा के हेडमास्टर तिलकराम वर्मा के खिलाफ खंड शिक्षाधिकारी गैसड़ी जगन्नाथ यादव ने गत 11 सितंबर को निलंबन के प्रकरण की जांच करने में सहयोग न करने के चलते जांच आख्या प्रस्तुत करने में दिक्कत का प्रार्थना पत्र बीएसए को दिया।
बीएसए ने हेडमास्टर तिलकराम वर्मा को निलंबन के संबंध में सहयोग करने का निर्देश दिया है। शिक्षा क्षेत्र पचपेड़वा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बलदेव नगर के हेडमास्टर वीरेन्द्र बहादुर सिंह को नियुक्ति से संबंधित जांच में खंड शिक्षाधिकारी रणजीत कुमार को सहयोग करने का निर्देश दिया है। जांच में सहयोग न करने पर बीएसए ने निलंबन की चेतावनी हेडमास्टर वीरेन्द्र बहादुर सिंह को दिया है।