फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sonam topped in race

दौड़ में सोनम अव्वल

Mon, 09 Nov 2015 11:56 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 09 Nov 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को दो दिवसीय 19वीं जनपदीय माध्यमिक स्कूलों की एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ किया गया। सीनियर बालिका वर्ग में सोनम पांडेय व गोला फेंक में संतोषी अव्वल रहीं।
विज्ञापन


सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने दीप जलाकर किया। सीनियर बालिका वर्ग दौड़ में सीएमएस इंटर कॉलेज की सोनम पांडेय प्रथम, जाफरीन द्वितीय तथा शालिनी श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन



जूनियर बालिका वर्ग में गर्ल्स इंटर कॉलेज की पारुल प्रथम तथा सीएमएस की सोनम सिंह द्वितीय व गुड़िया तृतीय स्थान पर रहीं। सब जूनियर बालिका वर्ग दौड़ में गर्ल्स इंटर कॉलेज की जैनब प्रथम, सीएमएस की श्रेया सिंह द्वितीय तथा खुशी सिंह तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर बालिका वर्ग गोला फेंक प्रतियोगिता में गर्ल्स इंटर कॉलेज की संतोषी प्रथम, एमडीके की अमिता पांडेय द्वितीय व सीएमएस की श्रेया तृतीय स्थान पर रहीं।

सीनियर बालक वर्ग गोला फेंक में बसंतलाल इंटर कॉलेज तुलसीपुर के रूपनारायण प्रथम, एमपीपी इंटर कॉलेज बलरामपुर के नियाज द्वितीय तथा एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज के सत्यप्रकाश तृतीय स्थान पर रहे।


जूनियर बालक वर्ग गोला फेंक में भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज उतरौला के प्रवेशनाथ प्रथम, बसंतलाल कॉलेज के राजकमल द्वितीय तथा सीएमएस के सत्यप्रकाश तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed