फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sold at 40 thousand rupees to teenager

40 हजार रुपये में किशोरी को बचा

Tue, 16 Aug 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Tue, 16 Aug 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
हरैया सतघरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते दिनों दो लोगों ने एक किशोरी को पड़ोस के गांव में 40 हजार रुपये में बेच दिया। किशोरी के विरोध करने तथा परिवारीजनों द्वारा पुलिस से शिकायत करने के बाद किशोरी को घर पहुंचा दिया गया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


किशोरी ने मंगलवार को बताया कि गांव के ही दो लोगों ने विगत 26 जुलाई को उसे पड़ोस के गांव में एक व्यक्ति के हाथ 40 हजार रुपये में बेच दिया था। ये सौदा किशोरी को झांसा देकर किया गया। किशोरी को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इधर किशोरी के लापता होने पर परिवारीजन उसकी तलाश में जुटे थे। किशोरी के पिता ने हरैया थाने में तहरीर भी दी। इसी बीच पुलिस के सक्रिय होने की जानकारी होते ही आरोपियों ने किशोरी को उसके घर पहुंचा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष इकरार अहमद ने बताया कि मामले में चिंताराम, धर्मराज, हर दवल और वीरेंद्र के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। किशोरी का सौदा होने की जानकारी उन्हें नहीं है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण तथा बयान के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed