फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Social organizations presenting the example of humanity

मानवता की मिशाल पेश कर रहे सामाजिक संगठन

Thu, 29 Apr 2021 10:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Social organizations presenting the example of humanity
गोंडा। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। चारों तरफ लोग परेशान हैं। ऐसे में लोगों को खाने व दवाओं की कमी न होने पाए इसके लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों ने हाथ बढ़ाये हैं। वहीं कई लोग सोशल मीडिया पर अपना नंबर शेयर कर मदद का भरोसा दिला रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने जिले में काफी विकराल रूप ले रखा है। हर रोज सैकड़ों नए संक्रमित मिलने के साथ ही कई लोगों की मौत हो रही है।
कोरोना महामारी के बीच जिले के कई सामाजिक संगठनों व लोगों ने मानवता की मिशाल पेश करते हुए जरूरतमंदों की मदद को हाथ बढ़ाए हैं। कोई जरूरतमंद के खाने की व्यवस्था कर रहा है तो कोई दवाओं व अन्य जरूरी सामानों की उपलब्धता कर रहा है।
विज्ञापन

जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचा रहा युवा सोच
सामाजिक संगठन युवा सोच के कार्यकर्ता शाम को गुरुनानक चौराहे, महिला अस्पताल व जिला अस्पताल में घूम कर जरूरतमंदों को खाने का पैकेट वितरण कर रहे हैं। इससे रिक्शा चालकों व अन्य जरूरतमंद लोगों की मदद हो जाती है। युवा सोच संगठन के संस्थापक अनिल सिंह के अनुसार वो हर रोज अपनी टीम के साथ शहर के विभिन्न चौराहे व अस्पतालों में घूमकर खाने की पैकेट वितरण कर रहे हैं। वहीं पूरे दिन में काम न पाने वाले मजदूरों की आर्थिक मदद कर रहे हैं। अनिल सिंह के कार्यों की सराहना पूरे जिले में हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात्रि भोजन की व्यवस्था कर रहा रोटी बैंक
इंकलाब फाउंडेशन महामारी के समय में गरीबों व जरूरतमंद लोगों के लिए रात्रि भोजन की व्यवस्था कर रहा है। संगठन ने किशोरकांत रोटी बैंक नाम से मुहिम की शुरुआत की है। जिसमें विभिन्न लोगों के सहयोग से जरूरतमंदों को रात का भोजन दिया जा रहा है।
रोटी बैंक के संस्थापक अविनाश सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के समय में मानवता की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। बुधवार की देर शाम युवा अविनाश सिंह व जितेंद्र पांडे ने नगर के विभिन्न चौराहों पर प्रवासी एवं असहाय तथा आर्थिक दृष्टि से कमजोर लोगों को भोजन, सैनिटाइजर व मास्क का वितरण किया।
इसमें अधिवक्ता अजय विक्रम सिंह ने सहयोग किया। इंकलाब फाउंडेशन के संरक्षक अधिवक्ता अजय विक्रम सिंह ने कहा कि रोटी बैंक की शुरुआत जिले के लिए मिशाल है।
संक्रमितों तक दवाएं पहुंचा रहा केयर फाउंडेशन
महामारी के समय में संक्रमित परिवारों को जरूरी दवाएं व भोजन पहुंचाने के लिए सामाजिक संगठन केयर फाउंडेशन ने हाथ बढ़ाए हैं। केयर फाउंडेशन के अध्यक्ष राघवेंद्र ओझा ने बताया कि जिले में कई ऐसे लोग हैं जिनका पूरा परिवार कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है।
ऐसे लोगों के घर तक दवाएं व अन्य जरूरी वस्तुएं पहुंचाने के लिए केयर फाउंडेशन की टीम काम कर रही है। सोशल मीडिया पर फोन नंबर जारी कर जरूरतमंदों की मदद का प्रयास किया जा रहा है।
जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाएंगी दीप सामाजिक संस्था
जिले के गायत्रीपुरम निवासी महिला समाजसेवी व दीप सामाजिक संस्था की अध्यक्ष उर्मिला पांडेय ने सोशल मीडिया पर अपना नंबर जारी कर जरूरतमंदों के घर पर खाना पहुंचाने का दावा किया है। उर्मिला पांडेय ने बताया कि महामारी के समय में यदि किसी व्यक्ति को खाने की समस्या हो रही है तो वो उसके घर खाने का पैकेट पहुंचाएगी। आपदा में मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर हैं।

जरूरत पर करें कॉल
युवा सोंच के अनिल सिंह 9044422842
इंकलाब फाउंडेशन के अविनाश सिंह 7080000336
केयर फाउंडेशन के राघवेंद्र ओझा 9565303020
दीप सामाजिक संस्था की उर्मिला पांडेय 9839556984
कोरोना महामारी से लगातार लड़ाई लड़ी जा रही है। स्थित सुधारने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। इसे संकटकाल में लोगों की मदद कर रहे सामाजिक संगठनों का कार्य सराहनीय है। जिले के हर व्यक्ति के सहयोग से जल्द ही जंग जीती जा सकती है।
- मार्कंडेय शाही, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed