{"_id":"5e88aad88ebc3e78bb34e105","slug":"so-umri-suspended-in-double-murder-in-gonda-seven-arrested-gonda-news-lko5164649111","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा में दोहरे हत्याकांड में एसओ उमरी निलंबित, सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में दोहरे हत्याकांड में एसओ उमरी निलंबित, सात गिरफ्तार
विज्ञापन
गोंडा में उमरी के परास पट्टी गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में तैनात पुलिस के जवान।
- फोटो : GONDA
उमरी बेगमगंज। परासपट्टी मझवार के मजरे पूरे संगम में शुक्रवार को सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव के भाई समेत हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज को निलंबित कर दिया। मामले में 9 लोगों को नामजद करते हुए चार अन्य के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमले समेत विभिन्न धराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी जिला पंचायत सदस्य समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के परास पट्टी मझवार गांव के रहने वाले सपा युवजना सभा के राष्ट्रीय सचिव विजय कुमार सिंह उर्फ टिंटू सिंह और उनके भाई देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ लाठी सिंह ने मनरेगा श्रमिकों को मिलने वाली मजदूरी में हेराफेरी की शिकायत अधिकारियों से की थी। शुक्रवार को मुख्यालय से अधिकारियों की टीम जांच करने पहुंची थी। वहां मनरेगा श्रमिकों के बयान के दौरान ही टिंटू सिंह व लाठी सिंह भी मौजूद थे।
इसी बीच वहां पहुंचे इसी गांव के रहने वाले जिला पंचायत सदस्य अतुल सिंह से हुई कहासुनी के दौरान जिला पंचायत सदस्य और उनके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। आरोप है कि ताबड़तोड़ फायरिंग में जिपं सदस्य ने देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ लाठी सिंह और उनके साथी कन्हैया पाठक की हत्या कर दी। फायरिंग में पांच लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
मामले में लाठी सिंह के भाई अजय सिंह उर्फ बबलू सिंह ने परासपट्टी के रहने वाले जिला पंचायत सदस्य अतुल सिंह, तिलकधारी सिंह, उदय प्रताप सिंह, भारत भूषण, तिलकराम यादव, महेश, पंकज सिंह, पुष्पेंद्र सिंह व काशीपुर निवासी राजन सिंह समेत चार अन्य के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी जिला पंचायत सदस्य समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं।
फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अधीक्षक आरके नैय्यर ने बताया कि मामले में सात अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गई है। अन्य के लिए छापामारी कराई जा रही है। हत्याकांड में लापरवाही बरतने के मामले में थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज ओमप्रकाश सिंह चौराह को निलंबित कर दिया गया है।
कोरोना लॉकडाउन के दौरान परास पट्टी मझवार गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के सात अभियुक्तों को गिरफ्तार उनके पास से दो रिपीटर 12 बोर, दो बंदूक 12 बोर सिंगल बैरल, एक रायफल 315 बोर, व देशी पिस्टल मुंगेर निर्मित 32 बोर, 19 जिंदा कारतूस 12 बोर, 12 जिंदा कारतूस 315 बोर, 4 जिंदा कारतूस 32 बोर, दस खोखा 12 बोर, दस खोखा 32 बोर, 6 खोखा 315 बोर, दो लग्जरी वाहन पुलिस ने बरामद कर सील कर दिया। लग्जरी वाहन स्कार्पियो व सफारी मुख्य अभियुक्त अतुल सिंह परास का बताया जा रहा है।