फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Smuggler arrested with 310 grams of morphine

310 ग्राम मार्फीन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Mon, 21 Feb 2022 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 310 grams of morphine
नवाबगंज (गोंडा)। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले युवक को 310 ग्राम मार्फीन के साथ गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका एक साथी भाग निकला। बरामद मार्फीन की कीमत एक करोड़ से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए युवक को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक कटी तिराहा पर बस से उतर कर कस्बे की तरफ आ रहे हैं जो मादक पदार्थों की तस्करी करके कस्बे में बेचने का काम करते हैं। सूचना पर ढेमवा पुलिस चौकी इंचार्ज सर्वजीत गुप्ता, उपनिरीक्षक सुनील कुमार दल-बल के साथ रात करीब दो बजे सद्भावना अस्पताल के पास घेराबंदी करके खड़े थे। कुछ समय के बाद दो युवक पैदल आते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस ने दौड़ाकर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा युवक कटी तिराहे की तरफ भाग निकला। पकड़े गए युवक ने अपना नाम हसनैन निवासी कस्बा मोहल्ला संचरही बताया। साथ ही भागने वाले युवक का नाम सलीम उर्फ चन्नू निवासी मोहल्ला संचरही बताया। पकड़े गए युवक की तलाशी लेने पर उसके पास 310 ग्राम मार्फीन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बरामद मार्फीन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये से अधिक है। पकड़ा गया युवक मादक पदार्थों की तस्करी में कई बार जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed