फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Smart classrooms to get power backup; studies won't be interrupted

Gonda News: स्मार्ट कक्षाओं को मिलेगा पावर बैकअप, नहीं रुकेगी पढ़ाई

Fri, 12 Jun 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 12 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Smart classrooms to get power backup; studies won't be interrupted
गोंडा। जिले के 494 परिषदीय विद्यालयों में अब बिजली की आवाजाही से बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी। शिक्षा को गति देने के लिए शासन ने इन विद्यालयों की स्मार्ट कक्षाओं को बिजली बैकअप से लैस किया जाएगा। इस योजना के लिए तीन करोड़ 19 लाख 28 हजार रुपये की धनराशि जारी की गई है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग विद्यालयों में आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षण व्यवस्था का विस्तार कर रहा है। इसके तहत स्मार्ट बोर्ड, प्रोजेक्टर और डिजिटल कंटेंट के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में बार-बार होने वाली बिजली कटौती इस व्यवस्था के सामने बड़ी चुनौती बनी हुई थी। नई योजना से इस समस्या का समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन

योजना के तहत जिले के 357 विद्यालयों को इन्वर्टर, दो बैटरियां और स्टेप्लाइजर खरीदने के लिए प्रति विद्यालय 38 हजार रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं 137 विद्यालयों में उच्च क्षमता वाली बैकअप व्यवस्था स्थापित करने के लिए प्रति विद्यालय एक लाख 33 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। वहीं, 137 विद्यालयों में उच्च क्षमता वाली बैकअप व्यवस्था स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विद्यालयों के लिए प्रति विद्यालय एक लाख 33 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि पावर बैकअप व्यवस्था स्थापित होने के बाद स्मार्ट बोर्ड, प्रोजेक्टर और अन्य डिजिटल उपकरण बिजली जाने पर भी संचालित रहेंगे। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी और डिजिटल शिक्षा के उद्देश्य को मजबूती मिलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed