फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Six dengue patients, one more scrub typhus patient found

Gonda News: डेंगू के छह, स्क्रब टाइफस का एक और मरीज मिला

Mon, 06 Oct 2025 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Six dengue patients, one more scrub typhus patient found
गोंडा। जिले में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। प्रतिदिन डेंगू के नए मरीज सामने आ रहे हैं। सोमवार को डेंगू के छह नए केस सामने आए, वहीं एक मरीज की जांच रिपोर्ट में स्क्रब टाइफस की पुष्टि हुई है। इस साल जिले में डेंगू के 72 व स्क्रब टाइफस के 22 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

परसपुर के मधईपुर खंडेराय निवासी सचिन तिवारी कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। जिले के मेडिकल कॉलेज में जांच कराने पर डेंगू की पुष्टि हुई। पंडरी कृपाल के सेमरा दम्मन निवासी पूजा, बेलसर के हरखापुर निवासी मगन, इटियाथोक निवासी आरिफ खान, कटरा बाजार की गुड़िया व परसपुर के त्योरासी निवासी गुलजार अहमद की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। वहीं, करनैलगंज के अल्लीपुर गोकुला निवासी राजेश कुमार की जांच रिपोर्ट में स्क्रब टाइफस की पुष्टि हुई। नए मरीजों के साथ डेंगू संक्रमितों की संख्या बढ़कर 72 पहुंच गई है। जबकि स्क्रब टाइफस के मरीज 22 हो गई है।
विज्ञापन

जिलेभर में चल रहा अभियान, अस्पताल में भरा गंदा पानी
संक्रामक बीमारियों को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की अगुवाई में 11 विभाग जागरूकता अभियान चला रहे हैं। लोगों को साफ-सफाई रखने और जलभराव न हाेने देने की नसीहत दी जा रही है, लेकिन मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी के सामने, कोविड अस्पताल के पास तथा सीएमओ कार्यालय के बगल कई महीनों से गंदा पानी भरा हुआ है, जो संक्रामक बीमारियों को खुला आमंत्रण दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों के घर कराया जा रहा छिड़काव
डेंगू व स्क्रब टाइफस के मरीजों के घर जाकर निरोधात्मक कार्रवाई कराई जा रही है। अस्पताल परिसर में भी दवाओं का छिड़काव कराया गया है। - एसजेडए जैदी, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed