फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Six buses did not depart due to lack of operators

Gonda News: परिचालकों की कमी से छह बसें नहीं हुईं रवाना

Wed, 12 Mar 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 12 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Six buses did not depart due to lack of operators
गोंडा। होली पर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने में परिचालकों की कमी सामने आई है। बुधवार को परिचालकों की कमी से छह बसें कार्यशाला में ही रोकनी पड़ीं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 103 बसें दिल्ली, कानपुर व लखनऊ के लिए रवाना की गईं।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिलदेव ने बताया कि होली पर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए 103 बसें लगाई गई हैं। इनमें दिल्ली के लिए 15, कानपुर के लिए 25 व लखनऊ के लिए 50 बसें रवाना की गईं हैं। 13 बसों को अन्य रूटों पर चलाया गया है। बताया कि बृहस्पतिवार से दिल्ली, कानपुर व लखनऊ से वापसी में यात्रियों की संख्या में और बढ़ने की उम्मीद है। बताया कि परिचालकों की कमी के चलते छह बसों को संचालन हो सका है।
विज्ञापन



आज से कंट्राेल रूम में मिलेगी बसों की लोकेशन
परिवहन निगम ने होली पर यात्रियों की सहूलियत के लिए कंट्रोल रूम खोला है। बृहस्पतिवार की सुबह 6 बजे से कंट्रोल रूम चालू कर दिया जाएगा। गंतव्य तक जाने के लिए कौन सी बस कहां मिलेगी। कहां पहुंची है... उसकी लोकेशन भी यात्रियों को आसानी से मिल सकेगी। इसके लिए कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। पहली शिफ्ट सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दूसरी दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक व तीसरी शिफ्ट रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक की होगी। पहली शिफ्ट में बृजेश श्रीवास्तव, दूसरी में रवि कुमार वर्मा व तीसरी में प्रतीक श्रीवास्तव की कंट्रोल रूम में जिम्मेदारी निभाएंगे। कंट्रोल रूम के नंबर 9421045185, 6393969337, 8303413850 पर कॉल करके यात्री बसों की लोकेशन ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed