{"_id":"6a9d22087b56020aa70f2c54","slug":"sisters-drown-in-saryu-river-in-gonda-elder-sister-also-drowned-while-trying-to-save-younger-one-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: सरयू में डूबने से सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी; मछलियों को चारा डालने गई थीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: सरयू में डूबने से सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी; मछलियों को चारा डालने गई थीं
Sun, 06 Sep 2026 01:49 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:49 PM IST
सार
गोंडा में सरयू में डूबने से सगी बहनों की मौत हो गई। छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूब गई। दोनों मछलियों को चारा डालने गई थीं। इसी समय हादसा हो गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन, मौजूद गांव की महिलाएं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के गोंडा में रविवार सुबह सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
घटना परसपुर थाना क्षेत्र के भौरीगंज लालाघाट स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर के पास की है। सरयू में डूबने से सुप्रिया (15) और सुहानी (9) की मौत हुई है। दोनों बहनें राजपुर ग्राम पंचायत के बद्दू पुरवा निवासी अरुण तिवारी की थीं।
विज्ञापन
चाचा बृजेश तिवारी के मुताबिक, सुबह सुप्रिया और सुहानी घर से श्रीराम-जानकी मंदिर के पास सरयू नदी में मछलियों को चारा डालने गई थीं। दोनों नदी किनारे चारा डाल रही थीं। चारा डालते समय सुहानी का पैर फिसलने से वह नदी में गिर गई। उसे बचाने के लिए नदी में उतरी सुप्रिया भी गहरे पानी में चली गई। फिर दोनों बाहर नहीं निकल सकीं।
विज्ञापन