फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sir! If you get the second installment then you will be lucky

Gonda News: साहब! दूसरी किस्त मिले तो नसीब हो छत

Sun, 22 Oct 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 22 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sir! If you get the second installment then you will be lucky
- संपूर्ण समाधान दिवस में इटई रामपुर की रहने वाली मायावती का छलका दर्द
विज्ञापन

बलरामपुर। साहब! पहली किस्त 40 हजार रुपये मिलने के बाद घर की नींव डलवाकर दीवार तो खड़ा कर ली है, लेकिन दूसरी किस्त मिलने में प्रधान व ब्लाक के कर्मचारी अड़चन पैदा कर रहे हैं। आवास की दूसरी किस्त न मिलने के कारण घर नहीं बना पा रही हूं। घर नहीं बना तो परिवार ठंड में खुले आसमान के नीचे रात काटने को विवश होगा। यह शिकायत शनिवार को उतरौला तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में इटई रामपुर की रहने वाली मायावती ने की। इसके अलावा श्रीदत्तगंज ब्लाॅक के ग्राम तख्तरवा निवासी दूधनाथ ने अवैध कब्जे की शिकायत की। रेहरा बाजार ब्लाक के ग्राम महुआढार निवासी रोजन अली ने लेखपाल व प्रधान के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत की।
डीएम अरविंद सिंह ने संबंधित अधिकारियों को फरियादों के निस्तारण का निर्देश दिया। साथ ही एसडीएम व तहसीलदार को निर्देश दिया कि निरीक्षण कर भूमि विवाद का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें। संपूर्ण समाधान दिवस में 29 प्रार्थनापत्र आए, जिसमें से महज दो का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, एसडीएम अवधेश कुमार, तहसीलदार शैलेंद्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार प्रतिभा मौर्य, सीएमओ डाॅ. मुकेश कुमार रस्तोगी व पीडी चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी तरह तुलसीपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता सीडीओ संजीव कुमार मौर्य ने की। यहां आए 27 प्रार्थनापत्रों में से महज तीन का ही मौके पर निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर एसडीएम अभय कुमार सिंह और सीओ राघवेंद्र सिंह मौजूद रहे। सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एडीएम प्रदीप कुमार ने की। यहां आए 42 शिकायती प्रार्थनापत्रों में से पांच का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव, एसडीएम राजेंद्र बहादुर व सीओ बृजनंदन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed