फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Silence in city and towns due to lockdown

लॉकडाउन से शहर और कस्बों में सन्नाटा

Sat, 11 Jul 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Silence in city and towns due to lockdown
गोंडा। कोरोना महामारी के लगातार बढ़ने से और नए मरीजों के सामने आने पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रशासन ने शासन के निर्देश पर शनिवार को रविवार को लॉकडाउन घोषित कर दिया है। शनिवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में भी सन्नाटा रहा। पुलिस भी मुस्तैद रही, थानाध्यक्ष भी लगातार भ्रमण करते रहे। दुकानें बंद रहीं और हर बाहर निकल रहे लोगों से पुलिस ने पूंछताछ किया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के कस्बा में भी सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

शहर के रानी बाजार, चौक आदि क्षेत्र में सन्नाटा रहा, हर चौराहे पर पुलिस मुस्तैद रही। बाबागंज में आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोलने की छूट दी गई है। गोंडा उतरौला मार्ग पर पड़ने वाले कस्बे धानेपुर, बग्गीरोड, बाबागंज व शुक्लागंज के साथ ही आनंद नगर व याकूब गंज समेत सभी छोटे बड़े कस्बों में पूरी तरह से लॉकडाउन रहा है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। मोतीगंज थाना क्षेत्र के आधा दर्जन बाजारों में सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन

मनकापुर में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस जवानों के साथ क्षेत्र भ्रमण किया। लॉकडाउन के प्रथम दिन कस्बा की शत-प्रतिशत दुकान बंद रहीं। शनिवार को प्रदेश सरकार द्वारा घोषित 55 घंटे के लॉकडाउन के अनुपालन में कानून सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत से प्रभारी निरीक्षक मनीष जाट भारी पुलिस बल के साथ कस्बा व ग्रामीण अंचलों के सभी प्रतिष्ठानों को बंदी का धरातल पर निरीक्षण किया। शुक्रवार को ही कोतवाली क्षेत्र में घूम-घूम कर लाउडस्पीकर द्वारा प्रसार करते एसआई संजीव कुमार वर्मा देखे गये। खरगूपुर नगर पंचायत खरगूपुर में मेडिकल स्टोर के अतिरिक्त अन्य सभी प्रकार की दुकानें बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed