{"_id":"4fad6c0e900491b0c472c1befb400b1b","slug":"signature-campaign-against-principal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्य के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के प्रतिष्ठित स्कूल की छात्रा द्वारा तीन शिक्षकों की प्रताड़ना व छेड़छाड़ से परेशान होकर आत्मदाह करने के मामले में लोगों की नाराजगी कम नहीं हो रही है। आम आदमी पार्टी (आप) के हस्ताक्षर अभियान में शुक्रवार को 400 लोगों ने स्कूल प्रधानाचार्य को आरोपित करने की मांग की।
शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में कक्षा 9वीं की छात्रा ने तीन शिक्षकों की प्रताड़ना व छेड़छाड़ से तंग आकर पिछले दिनों आत्मदाह कर लिया था।
इस मामले में आम आदमी पार्टी ने आरोपित तीनों शिक्षकों दीपक फरनैंडो, आफताब अहमद व रश्मि कपूर के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए प्रधानाचार्य को छात्रा की मौत का जिम्मेदार ठहराया और उन्हें भी आरोपित करने की मांग की।
इस मुद्दे पर शुक्रवार को हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। आप के संयोजक दिग्गज पांडेय के मुताबिक करीब 400 लोगों ने प्रधानाचार्य को आरोपित करने के लिए हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
हस्ताक्षर की पुस्तिका जिला प्रशासन को सौंपकर कार्यवाही की मांग की जाएगी। प्रशासन ने प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो सूबे के राज्यपाल व उच्च न्यायालय में लोगों की राय से जुड़ी पुस्तिका को सौंपकर प्रधानाचार्य को आरोपित करने की अनुमति देने का आग्रह किया जाएगा।
अभियान के दौरान राकेश कुमार, वकील अहमद, राजकुमार बरवार, प्रदीप वर्मा, एसपी मिश्र, मनीष सिंह, किशोर चंद, डॉ. आरके सिंह, डा. विश्वदीपक त्रिपाठी, फैजान, वसीम समेत कई लोग मौजूद रहे।