फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sick prisoner dies before release

Gonda News: बीमार बंदी की रिहाई से पहले ही मौत

Fri, 14 Nov 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 14 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sick prisoner dies before release
गोंडा। डकैती के आरोप में जिला कारागार में निरुद्ध बंदी रामसागर यादव (65) की शुक्रवार सुबह तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द व सांस फूलने की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


उमरी बेगमगंज के बच्ची माझा सोनौली निवासी रामसागर यादव को उमरी पुलिस ने डकैती के आरोप में गिरफ्तार कर 01 अप्रैल अदालत के समक्ष पेश किया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। बीते 27 अक्तूबर को सीने में दर्द होने पर उसे अस्पताल बैरक में भर्ती कराया गया। जहां इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

जेलर आफताब अंसारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह नौ अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। बंदीरक्षकों की अभिरक्षा में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी शिवकला और बेटे विनोद ने बताया कि रामसागर की जमानत मंजूर हो गई थी, शुक्रवार को ही रिहाई होनी थी, लेकिन उससे पहले ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
डकैती व हत्या के केस में आरोपी था रामसागर
उमरीबेगंज के धन्नीपुरवा डिक्सिर निवासी देवीदीन के घर में 25 अप्रैल 2025 की रात डकैती पड़ी थी। इस दौरान देवीदीन के भाई शिवदीन जाग गए और विरोध किया तो डकैतों ने गाेली मारकर उनकी हत्या कर दी थी और नकदी व गहने लूटकर भाग निकले थे। इस मामले में देवीदीन ने रामसागर यादव समेत छह लोगों के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed