फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Shrimad Bhagwat Katha in Karnailganj

Gonda News: पूरे जीवन में रहते हैं बाल्यकाल में मिले संस्कार

Sun, 16 Apr 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 16 Apr 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha in Karnailganj
करनैलगंज के गाड़ी बाजार में कथा सुनातीं देवी सत्यार्चा। - संवाद
गोंडा। करनैलगंज के गाड़ी बाजार मोहल्ले में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में वृंदावन से आईं कथावाचक देवी सत्यार्चा ने कहा कि किसी भी परिवार को चलाना आसान नहीं होता। चाहे वह छोटा हो या बड़ा। जब कोई व्यक्ति अपना-अपना देखता है तो घर बिखर जाता है।
विज्ञापन

जब दूसरों को भी साथ रखकर चलता है तो घर स्वर्ग बन जाता है। बाल्यकाल में जो संस्कार मिलते हैं वो जीवन पर्यंत रहते हैं। जीवन में हमेशा सफलता नम्रता के बाद आती है, इसलिए इंसान को घमंडी नहीं, विनम्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वन गमन के समय गंगा नदी पार करने के लिए भगवान राम को विवश होकर केवट से चरण धुलवाने पड़े। भगवान चाहते तो नदी पार कर सकते थे मगर केवट की बात मानना व उसका मान भी रखना था।
विज्ञापन

उन्होंने श्रोताओं से कहा कि प्रतिदिन समय निकालकर मंदिर में अवश्य जाएं। आरती में शामिल हों, यही भगवान को पाने का स्थान है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। खिलौने, बिस्कुट, टॉफी, गेंद व गुब्बारे बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed