फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   shop ashes due to short circuit

Gonda News: शाॅर्ट सर्किट से दुकान राख

Tue, 18 Feb 2025 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 18 Feb 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
shop ashes due to short circuit
परसपुर (गोंडा)। कस्बे के गाड़ी बाजार में सोमवार रात एक काॅस्मेटिक की दुकान में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे में दुकान में रखा करीब 10 लाख रुपये का सामान जल गया।कस्बा के गाड़ी बाजार निवासी मो. साबिर ने बताया कि उसके पुत्र वाजिद की गाड़ी बाजार में ही काॅस्मेटिक की दुकान है। सोमवार रात करीब 9 बजे वह दुकान बंदकर घर चला गया था। रात 11:40 बजे उसे पड़ोस के एक व्यक्ति ने दुकान में आग लगने की जानकारी दी। तब वह घर से दुकान पर आया। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने पहुंचकर अग्निशमन दस्ते को सूचना दी। सामने से दुकान का शटर बंद होने से आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पड़ोस के छत पर चढ़कर दुकान की दीवार, पीछे का दरवाजा तोड़ कर आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के बाद दुकान का शटर तोड़ा गया। मो. साबिर ने बताया कि आग से उसका करीब 10 लाख रुपयों का नुकसान हुआ है। इसकी तहरीर पुलिस को भी दी गई है। आग से पड़ोस के राजेंद्र कौशल के मकान में भी दरारें आईं हैं।
विज्ञापन

इधर, धानेपुर के ग्राम पंचायत पूरे सिधारी के मजरा ब्रह्मचारी कुटटी में सोमवार की रात हजारी के घर में अचानक आग लग गई, जिससे घर में रखा सारा सामान जल गया। इसमें हजारों का सामान जल गया। ग्राम प्रधान सूर्यपाल पांडेय ने बताया कि आग से हजारी की घर गृहस्थी जल कर राख हो गई है। लेखपाल को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed