फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   shooting,dabule trap

डबल ट्रैप इवेंट में लखनऊ ने गोल्ड पर जमाया कब्जा

Sat, 27 Aug 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
shooting,dabule trap
नवाबगंज (गोंडा)। नंदिनी शूटिंग रेंज में चल रही चार दिवसीय 17 वीं प्री-स्टेट शाटगन शूटिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन शनिवार को डबल ट्रैप इवेंट का फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें लखनऊ की टीम ने 79 अंक हासिल कर गोल्ड पर अपना कब्जा जमाया।
विज्ञापन

शनिवार को शाटगन शूटिंग के डबल ट्रैप इवेंट के एनआर (नेशनल रूल्स) चैंपियनशिप में लखनऊ की टीम में विक्रम राय, अंकित सिंह तथा शाहनवाज सिद्दीकी ने 79 अंक हासिल कर गोल्ड जीता। वहीं, 21 से 45 वर्ष के आयु वर्ग में भदोही के अनीस अहमद ने 33 अंक हासिल कर गोल्ड, लखनऊ के अंकित कुमार सिंह ने 32 अंक के साथ सिल्वर तथा बस्ती के विवेक कुमार सिंह ने 29 अंक के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

डबल ट्रैप के एनआर में 12 से 21 वर्ष आयु वर्ग में गोंडा के आदित्य सागर पांडेय ने 25 अंक के साथ गोल्ड, लखनऊ के आशुतोष पांडेय ने 23 अंक के साथ सिल्वर व लखनऊ के यशोवर्धन सिंह ने 18 अंक के साथ कांस्य मेडल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

डबल ट्रैप के एनआर में 60 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग में सुल्तानपुर के कलीम उल्ला खान ने 11 अंक लेकर गोल्ड पर अपना कब्जा जमाया। वहीं, 45 से 60 वर्ष के आयु वर्ग में इलाहाबाद के दानिश अहमद ने 31 अंक के साथ गोल्ड, कानपुर के रावल सिद्धार्थ ने 19 अंक के साथ सिल्वर तथा सोनभद्र के पंकज कुमार सिंह ने 16 अंक लेकर कांस्य मेडल जीता।

डबल ट्रैप के आईएसएसएफ (इंटरनेशनल शॉटगन शूटिंग फेडरेशन) के 60 वर्ष के आयु वर्ग में लखीमपुर-खीरी के जीएस सिंह ने 32 अंक के साथ गोल्ड मेडल जीता। शाटगन शूटिंग के डबल ट्रैप इवेंट में 31 शूटरों नें चैंपियनशिप में भाग लिया। रविवार को पदक अलंकरण के साथ चैंपियनशिप का समापन होगा। इस मौके पर यूपी रायफल एसोसिएशन के महासचिव जीएस सिंह, उपाध्यक्ष नवाब साद बिन आसिफ, संयुक्त सचिव आनंद सिंह, रेफरी हरप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed