फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Shivpujan, Shekhar, Shikhar, Shivkumar, British became champions in the race

Gonda News: दौड़ में शिवपूजन, शेखर, शिखर, शिवकुमार, अंग्रेज चैंपियन

Sun, 27 Nov 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Shivpujan, Shekhar, Shikhar, Shivkumar, British became champions in the race
गोंडा। शहर के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनीता कनौजिया ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से राशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ में शेखर पांडेय प्रथम, दुर्गेश मौर्या द्वितीय व मो. सैफ तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में शिखर पांडेय प्रथम, योगेश कुमार सिंह द्वितीय व शिवपूजन मौर्या तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में शिवकुमार शुक्ला प्रथम, शिवपूजन मौर्या द्वितीय व आदर्श सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में अंग्रेज यादव को पहला, रामू गुप्ता को दूसरा व आदर्श सिंह को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में शिवपूजन यादव प्रथम, अंग्रेज यादव द्वितीय व अभिषेक तिवारी तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में राजन तिवारी प्रथम, शेखर तिवारी द्वितीय व मो. सैफ तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में आदर्श सिंह प्रथम, समर्थ शुक्ला द्वितीय व सतीश मौर्या तृतीय स्थान पर रहे। तिगड़ी कूद में सतीश मौर्या प्रथम, आदर्श सिंह द्वितीय व आबिद हुसैन तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला फेंक में सौरभ सिंह ने पहला, रवि प्रकाश ने दूसरा व गौरव सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। चक्का फेंक में आदर्श तिवारी, आबिद हुसैन व अभिषेक तिवारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। जैवलिन थ्रो में शुभम को पहला, आदर्श तिवारी को दूसरा व शेखर तिवारी को तीसरा स्थान मिला। उप क्रीड़ा अधिकारी अशोक सोनकर ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक वाईसी शाह ने किया। इस मौके पर संजय सिंह, डॉ. रमेश शुक्ल, दीपक पाल, यूनुस खान, शाहीन बेबी, शिवांगी तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed