फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Shivpal the progeny of soft strand: Mayawati

पुत्रमोह में मुलायम ने शिवपाल से किया किनारा: मायावती

Tue, 21 Feb 2017 11:38 PM IST
Amarujala
Amarujala Updated Tue, 21 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Shivpal the progeny of soft strand: Mayawati
मायावती
प्रदेश में अगर भाजपा की सरकार बनती है तो है मुस्लिम के साथ-साथ ओबीसी को इसका सबसे बड़ा खामियाजा भुगतना होगा। यह बात बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को खिरौरा मोहन गांव में आयोजित जनसभा में कही। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने पुत्रमोह में भाई शिवपाल को किनारे कर दिया। अब वही भाई उनको चुनाव में हराएगा।  
विज्ञापन

   
 सभा में मायावती ने सबसे ज्यादा हमले भाजपा पर किए। कहा बीजेपी की असली नाम भारतीय जनता पार्टी नहीं बल्कि भारतीय जुमला पार्टी है। क्योंकि इसका चाल, चरित्र, चेहरा, नीति व नीयत सब कुछ खराब है। इसी वजह से इसके लोग हर वक्त सिर्फ जुमले ही सुनाते रहते है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के श्मसानघाट और कब्रिस्तान वाले भाषण पर मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री सबसे पहले यह बताएं कि जिन-जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है, वहां उन्होंने कितने श्मसानघाटों का निर्माण कराया।     
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती ने रैली में उपस्थित लोगों से कई सवाल पूछे और कहा कि भाजपाइयों को सिर्फ नाटकबाजी करनी आती है। नोटबंदी से कितना कालाधन उन्हें मिला और इसमें कितनों लोगों को जेल हुई। इसका कोई पता नहीं है।

आरक्षण के मुद्दे पर रोहित वेमुला और पूना कांड का जिक्र किया और कहा कि उन्हें पता चला है कि भाजपा देश से आरक्षण की व्यवस्था को पूरी तरह से खत्म करना चाहती है। जिसमें सपा और कांग्रेस उसका साथ दे रही हैं। यूपी में अगर बसपा सरकार बनी तो सवर्णों को अलग से उनकी आर्थिक स्थिति के आधार पर आरक्षण देंगी।    
   
    मायावती ने कहा कि 6 साल तक भाजपा ने यूपी में राज किया। उस समय पूरा प्रदेश आरएसएस के एजेंडे पर काम करने लगा था। भाजपा सच्चर कमेटी की सिफारिशों को कभी लागू नहीं करेगी। मायावती ने कहा कि अभी तक जो तीन चरणों से चुनाव हुए हैं, उसमें बसपा बाकी पार्टियों से सबसे ऊपर चल रही है।


जबकि भाजपा और सपा दूसरे-तीसरे नम्बर के लिए लड़ रही हैं। अंत में उन्होंने कहा कि बसपा के पिछले शासनकाल में जो जनहित की योजनाएं उन्होंने बनाई, उसे सपा सरकार ने अपना नाम देकर लागू किया। मायावती ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने पुत्रमोह में अपने भाई शिवपाल से किनारा कर लिया है अब यही भाई उनको चुनाव में हराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed