फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Shivam was murdered by his wife by strangulation

Gonda News: पत्नी ने ही गला घोंटकर की थी शिवम की हत्या

Thu, 21 Aug 2025 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 21 Aug 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Shivam was murdered by his wife by strangulation
कटरा बाजार/माधोपुर (गोंडा)। पहाड़ापुर निवासी शिवम शुक्ल (25) की साड़ी के फंदे से गला घोंटकर हत्या उनकी पत्नी निशा ने ही की थी। बृहस्पतिवार को इसका खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी निशा शुक्ला को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त साड़ी बरामद हो गई है।
विज्ञापन


कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि शिवम शुक्ल का पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा था। दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। 16 अगस्त की रात शिवम गांव में जन्माष्टमी देखने गए थे। वहां से देर रात नशे की हालत में घर लौटे तो पत्नी निशा से झगड़ा शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि शिवम ने पत्नी की पिटाई कर दी। इससे गुस्साई निशा ने अपनी साड़ी से शिवम का गला कस दिया और सांस टूटने के बाद छोड़ा। कॉल डिटेल की जांच में किसी दूसरे व्यक्ति की संलिप्तता नहीं मिली है। आरोपी निशा को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो वह टूट गई। बताया कि पति को नशे की लत थी। वह प्रतिदिन रात में नशे की हालत में घर लौटता था, इसके बाद उसे पीटता था। जन्माष्टमी की रात भी पति नशे की हालत में घर लौटा और उसे पीटने लगा। इसलिए उसने साड़ी से गला घोंटकर पति की हत्या कर दी।
विज्ञापन


शिवम ने मां से कहा था- निशा उसे मरवा देगी...
शिवम के पिता लल्लू शुक्ल ने बताया कि वारदात से दो दिन पहले 13 अगस्त को शिवम ने अपनी मां ममता शुक्ला से कहा था कि निशा नहीं चाहती की वह जिंदा रहे। निशा उसे मरवा देगी...। परिवार के लोगों ने शिवम को समझाकर शांत करा दिया था, पता नहीं था कि बेटे की बात सच निकलेगी। मालूम होता तो निशा को मायके भेज देते। बेटे की जान तो बच जाती है। अब तो बेटा ही चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed