फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Shivam got fifth rank in the up board exam

शिवम को मिला प्रदेश में पांचवा स्थान

Fri, 09 Jun 2017 10:02 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Fri, 09 Jun 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत अंकों के साथ शिवम मोदनवाल ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉप किया है। प्रदेश की रैंकिंग में शिवम ने पांचवां स्थान अर्जित कर जिले का नाम रोशन किया है। वहीं हाईस्कूल के छात्र आदर्श विश्वकर्मा ने 600 में से 551 अंक अर्जित कर 91.2 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रदेेश की रैकिंग में 24वें स्थान पर इंटरमीडिएट तथा 52वें स्थान पर हाईस्कूल का रिजल्ट रहा है। वर्ष 2017 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 25983 के सापेक्ष 24699 परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया। जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 19981 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए है।    
विज्ञापन

 
डीआईओएस राम सिंह ने शुक्रवार को बताया कि जिले में वर्ष 2017 की यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट के 10695 के सापेक्ष 10443 छात्र तथा हाईस्कूल की परीक्षा में 15288 के सापेक्ष 14256 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इंटरमीडिएट में 8980 तथा हाईस्कूल में 11001 परीक्षार्थी यूपी बोर्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरमीडिएट में जनपद प्रदेश की रैंकिंग 24वें स्थान पर तथा हाईस्कूल 52वें स्थान पर है। सिटी मांटेसरी इंटर कालेज के छात्र शिवम मोदनवाल ने 500 में से 475 अंक अर्जित कर 95 प्रतिशत के साथ प्रदेश की रैंकिंग में पांचवां स्थान अर्जित किया है।

सीएमएस इंटर कालेज के ही हाईस्कूल के छात्र आदर्श विश्वकर्मा ने 600 में से 551 अंक अर्जित कर 91.2 प्रतिशत के साथ जिले में टॉप किया है। दोनों छात्रों के रिजल्ट से सीएमएस इंटर कालेज का इस वर्ष की परीक्षा में दबदबा रहा है।


सीएमएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य केपी यादव ने बेहतर रिजल्ट पर खुशी जताते हुए कहा कि इंटरमीडिएट की छात्रा आयुषि श्रीवास्तव ने 500 में से 469 अंक अर्जित कर 93.8 प्रतिशत के साथ जिले में दूसरे स्थान पर रही है। हाईस्कूल में सिद्धार्थ वर्मा ने 88.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed