फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Shivalaya is ready, devotees will gather today

Gonda News: शिवालय तैयार, आज उमड़ेंगे श्रद्धालु

Sat, 14 Feb 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 14 Feb 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Shivalaya is ready, devotees will gather today
दुखहरणनाथ मंदिर में महा​शिवरात्रि को लेकर की जा रही सजावट। - संवाद 
गोंडा। महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को जिले के शिव मंदिरों में श्रद्धालु श्रद्धा व उत्साह के साथ जलाभिषेक करेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक और कड़े इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसरों में पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी तथा यातायात व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन


शहर स्थित प्राचीन दुखहरननाथ मंदिर में हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। महंत छोटू ने बताया कि मंदिर की साफ-सफाई, सजावट, बैरिकेडिंग व सुरक्षा आदि की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर द्वारा करीब 100 स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की मदद में लगाए गए हैं। श्रद्धालु ब्रह्ममुहूर्त से जल, दूध व बेलपत्र अर्पित करेंगे। मान्यता है कि यहां स्थापित शिवलिंग स्वयंभू है और सच्चे मन से की गई प्रार्थना से भक्तों का दुख दूर हो जाता है। इसी कारण इसका नाम दुखहरननाथ पड़ा।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। सीओे व एसओ को भ्रमणशील रहने को कहा गया है। भीड़ को देखते हुए आवश्यकता के हिसाब से रूट डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीम ने की थी शिवलिंग की स्थापना
खरगूपुर। ऐतिहासिक पृथ्वीनाथ मंदिर में रविवार को लाखों श्रद्धालु जल, दुग्ध, शमी, बेर तथा मदार-धतूरा के पुष्प अर्पित कर जलाभिषेक और पूजन-अर्चन करेंगे। श्रद्धालु रुद्राभिषेक एवं श्रृंगार पूजा भी करेंगे। मान्यता है कि अज्ञातवास के दौरान भीम ने यहां शिवलिंग की स्थापना की थी। मंदिर में स्थापित साढ़े पांच फीट ऊंचा शिवलिंग काले कसौटी के दुर्लभ पत्थर से निर्मित है। मंदिर के मुख्य पुजारी जगदंबा प्रसाद तिवारी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर आयोजित मेले को लेकर प्रकाश, साफ-सफाई सहित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

लगाए गए कर्मी
रुपईडीह। एडीओ पंचायत गिरजेश पटेल ने बताया कि मंदिर परिसर में साफ-सफाई के लिए तीन दिन से चार दर्जन सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं। सोमवार तक सभी सफाई कर्मी ड्यूटी पर रहेंगे। इस मौके हरिश्चंद्र, अनिल कुमार शुक्ल, धनीराम, बाबूलाल, अशोक गुप्त आदि मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय ने बताया कि गर्भगृह और मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए मुख्यालय से निरीक्षक, उपनिरीक्षक, पीएसी, गोताखोर तथा महिला-पुरुष पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
यहां भी होंगे आयोजन

मसकनवा संवाद के अनुसार, महाशिवरात्रि पर पतिजिया बुजुर्ग के पाटेश्वर नाथ मंदिर, तेजपुर स्थित तिलेश्वर नाथ मंदिर, परसा के चूल्हेश्वर महादेव तथा मसकनवा फार्म स्थित शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि सुरक्षा व यातायात व्यवस्था हेतु उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल व महिला आरक्षियों की ड्यूटी लगाई गई है।

- हलधरमऊ संवाद के अनुसार, महादेव गांव स्थित बाबा बरखंडी नाथ शिवालय महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार है। साफ-सफाई व सजावट पूरी कर ली गई है। महंत सुनील पुरी ने बताया कि जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक व बेलपत्र अर्पण के लिए विशेष व्यवस्था, स्वयंसेवकों की तैनाती तथा सुगम दर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।


- जयप्रभाग्राम संवाद के अनुसार, पंचमुखी महादेव भक्ति धाम मंदिर में भी महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंदिर को फूलों व आकर्षक सजावट से सजाया गया है। ब्रह्ममुहूर्त से जलाभिषेक शुरू होगा। श्रद्धालु रुद्राभिषेक व पूजन करेंगे। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व स्वयंसेवकों की विशेष व्यवस्था की गई है। आसपास अस्थायी बाजार भी सज गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed