फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Shashi Singh became the chief by getting 727 votes in the by-election

उपचुनाव मे 727 मत पाकर प्रधान बनी शशि

Tue, 21 Dec 2021 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Shashi Singh became the chief by getting 727 votes in the by-election
गोंडा। मंगलवार को हुई मतगणना में ग्राम पंचायत देवतहा के लिए प्रत्याशी शशि सिंह को विजयी घोषित किया गया। डूडा के जिला परियोजना अधिकारी/ सहायक निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को ग्राम पंचायत देवतहा में हुए ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव में प्रत्याशी अजीमुन्निसा को 515, अंजलि को 260, कमला देवी को दो, ज्ञानमती को 184 तथा शशि सिंह को 727 मत मिले। 34 मत पत्र अवैध घोषित किए गए। शशि सिंह को 212 मतों से विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान शशि सिंह ने बताया कि पांच नवंबर को उनकी सास मालती सिंह का निधन हो गया था, जिससे प्रधान पद रिक्त हो गया था। चुनाव की घोषणा होने पर उन्होंने अपनी सास के सपने को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया, और प्रधान पद के लिए मैदान में उतरीं।
विज्ञापन

गांव की जनता ने विश्वास जताया और उन्हें ग्राम प्रधान पद का दायित्व सौंप दिया। वह गांव के लोगों के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करेंगी। वह स्नातक शिक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मतगणना में आरओ के सहयोगी विवेक कुमार, मुजीबुर्रहमान, दिनेश कुमार तथा कन्हैया लाल, एडीओ पंचायत अजीत कुमार गुप्ता, अजय कुमार पांडेय, अमर नाथ सोनकर, ग्राम प्रधान अजीत सिंह, अमित अवस्थी, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed