{"_id":"61c60b78ffdcd818d43dc85f","slug":"seven-workers-missing-in-phc-pantnagar-salary-stopped-gonda-news-lko6104962106","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी पन्त नगर में गैरहाजिर मिले सात कर्मी, वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी पन्त नगर में गैरहाजिर मिले सात कर्मी, वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। डीएम मार्कंडेय शाही ने सरकारी दफ्तरों एवं अस्पतालों का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। सभी विभागाध्यक्षों को चेतावनी दी है कि वे अपने से संबंधित जनपद मुख्यालय, तहसील व ब्लॉक स्तरीय कार्यालयों सहित अन्य दफ्तरों में अधिकारियों-कर्मचारियों की शत-प्रतिशत व समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित कराएं अन्यथा उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को डीएम शाही ने पंत नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पंत नगर का औचक निरीक्षण किया तो वहां पर तैनात मेडिकल अफसर सहित 10 कर्मचारियों में मात्र तीन कर्मचारी ही उपस्थित मिले।
नाराज डीएम ने गैरहाजिर सभी सात कर्मचारियों का वेतन अदेय करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है तथा सीएमओ को निर्देशित किया है कि वे बिना सूचना गैरहाजिर कर्मियों का उत्तरदायित्व निर्धारित करें।
विज्ञापन
डीएम के औचक निरीक्षण में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ पटला कुमारी सहित कर्मचारी बरकत, संदीप तिवारी, अख्तर, नेहा, वीके वर्मा तथा आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट मनोज तिवारी सहित सात कर्मी गैरहाजिर मिले।
डीएम ने अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन/मानदेय रोकते करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने व लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी का उत्तरदायित्व निर्धारित करने के आदेश सीएमओ को दिए हैं।