{"_id":"645e7d5e80e93b7eb6044cb8","slug":"seven-unaided-secondary-schools-got-recognition-gonda-news-c-13-1-230906-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सात वित्तविहीन माध्यमिक स्कूलों को मिली मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सात वित्तविहीन माध्यमिक स्कूलों को मिली मान्यता
Fri, 12 May 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 12 May 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। जिले के सात विद्यालयों को माध्यमिक शिक्षा परिषद से वित्तविहीन मान्यता मिल गई है। जिले में अब तक 489 माध्यमिक विद्यालय यूपी बोर्ड से संचालित थे। सात और विद्यालयों को मान्यता मिलने से ये संख्या बढ़कर 496 हो गई है। इनमें 42 अनुदानित माध्यमिक विद्यालय व 24 राजकीय हैं। जिले में वित्तविहीन विद्यालयों की संख्या 430 पहुंच गई है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने देवीपाटन मंडल के 13 विद्यालयों को वित्तविहीन मान्यता प्रदान की है। इनमें गोंडा के सात, बलरामपुर के चार व श्रावस्ती के दो विद्यालय शामिल हैं।
डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि सम्राट इंटर कॉलेज चकपान नवाबगंज, ग्लोरियस एजुकेशन ऑफ मिलेनियम इंटर कॉलेज शाहपुर धनावा, जेपीएस इंटर कॉलेज काशीपुर महराजगंज, शाफिया इंटर कॉलेज अलावल देवरिया, जगदंबा प्रसाद स्मारक इंटर कॉलेज पोर्टरगंज पथवालिया, फातिमा एजुकेशनल मेमोरियल इंटर कॉलेज सिरसा नवाबगंज व देहातीय इंटर कॉलेज अलावल देवरिया को माध्यमिक शिक्षा परिषद से वित्तविहीन मान्यता मिली है।