{"_id":"2877246eb0210e070c118fa7806afeaa","slug":"seminary-teachers-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा शिक्षकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदरसा शिक्षकों ने मानदेय न मिलने व अन्य समस्याओं को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
इस्लामिक मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ की ओर से मदरसा शिक्षकों ने अपनी समस्याओं के निराकरण को लेकर गांधी पार्क में बैठक की।
इस मौके पर मदरसा शिक्षक इरफान खां ने कहा कि सरकार मदरसा शिक्षकों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। सरकार की ओर से जो वादे किए गए थे, उन्हें आज तक पूरा नहीं किया गया है।
ऐसे में मदरसा शिक्षक अब चुप बैठने वाले नहीं हैं। बैठक के बाद संगठन के जिलाध्यक्ष अफजाल अहमद की अगुवाई में जिलाधिकारी कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस बाबत 10 सूत्री मांगपत्र मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में संगठन ने पिछले दिनों लखनऊ में मदरसा शिक्षकों के खिलाफ दर्ज कराए गए मामले वापस लेने, पहले की गई घोषणा के मुताबिक शिक्षकों को हर माह मानदेय का भुगतान करने, मानदेय बढ़ाए जाने, मदरसों को बुक व अलमारी दिये जाने, गोंडा में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की तैनाती करने आदि मांगें शामिल हैं।
इस मौके पर आफताब अंसारी, महमूद, वसीम खां, वहीद, इरफान, मारूफ हुसैन, रिजवान खां, इस्लाम अली आदि मौजूद रहे।
- फोटो -11