फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Seeds of Rabi crops will be available on 50% grant

50% अनुदान पर मिलेंगे रबी फसलों के बीज

Mon, 18 Nov 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Seeds of Rabi crops will be available on 50% grant
गोंडा। कृषि विभाग रबी सीजन की फसलों का बीज किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध करा रहा है। बीज की रकम अदा करने पर किसानों को कुल कीमत का 50 प्रतिशत अनुदान डायरेक्ट बेनिफिट योजना के तहत किसानों के बैंक खाते में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिले में इस बार रबी सीजन में करीब 1.80 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में बोआई की जाएगी। किसानों को बीज क्रय करने के लिए अपने आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी आदि का ब्योरा देना होगा। इसी जोत के आधार पर किसानों को बीज का वितरण हो सकेगा। शासन के आदेश पर जिला कृषि अधिकारी ने सभी बीज गोदामों को सभी कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहने के लिए बीज गोदाम प्रभारियों को निर्देश दिया है।
विज्ञापन

असुविधा होने पर इन नंबरों पर दर्ज कराएं शिकायत
दूरभाष संख्या - 8318865008, 9450353035, 9415666494
बीज क्रय करने में किसानों को बीज की कुल कीमत अदा करनी होगी। बाद में डीबीटी योजना के तहत किसानों के बैंक खाते में 50 प्रतिशत अनुदान की रकम भेजी जाएगी। किसान हर हाल में सही बीज लेकर फसलों की बोवाई करें। बीज क्रय करने पर रसीद अवश्य लें। सभी बीज गोदाम सुबह 10.00 से 5.00 बजे तक खुले रहेंगे। - जगदीश प्रसाद, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed