फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Seed drill will get good yield in less seed than sowing

सीड ड्रिल बुवाई से कम बीज में किसानों को मिलेगी अच्छी उपज

Sun, 28 Nov 2021 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Seed drill will get good yield in less seed than sowing
गोंडा। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर द्वारा रविवार को कुवांरानी कृष्णा कुमारी फार्म फिरोजपुर में गेहूं प्रजाति करण बंदना की बोआई वैज्ञानिकों की देखरेख में कराई गयी।
विज्ञापन

फार्म के स्वामी कुंवर अतुल कुमार सिंह व शस्य वैज्ञानिक डॉ. राम लखन सिंह ने गेहूं प्रजाति करण बंदना की बोआई वैज्ञानिक विधि से कराई। गेहूं की नई प्रजाति करण वंदना ( डी बी डब्ल्यू 187 ) गेहूं अनुसंधान निदेशालय करनाल के द्वारा विकसित की गई है। इसकी उत्पादन क्षमता 30 कुंटल प्रति एकड़ है।
विज्ञापन

प्रति एकड़ बुवाई हेतु 110 किलोग्राम यूरिया, 50 किलोग्राम डीएपी एवं 40 किलोग्राम म्यूरेट आफ पोटाश की जरूरत होती है। सीड ड्रिल से बोआई करते समय एक बॉक्स में डीएपी उर्वरक तथा दूसरे बॉक्स में गेहूं बीज भरा जाता है । पंक्ति से पंक्ति की बोआई साढे़ 22 सेंटीमीटर पर की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय से बोने वाली प्रजातियों की बोआई नवंबर माह में की जाती है तथा देर से बोने वाली गेहूं की प्रजातियों की बुआई दिसंबर माह में की जाती है। गेहूं बीज की बुवाई से पूर्व बीज का अंकुरण अवश्य देख लेना चाहिए ।

सीड ड्रिल से बुवाई करने पर बीज दर कम लगता है और फसल की उपज अच्छी प्राप्त होती है। इस अवसर पर केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर पीके मिश्रा ने सिंचाई प्रबंधन डॉ मनोज कुमार सिंह ने एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed