फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sector magistrates provided medical kits in panchayats

पंचायतों में सेक्टर मजिस्ट्रेट संक्रमितों को उपलब्ध कराएंगे मेडिकल किट

Mon, 24 May 2021 07:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
Sector magistrates provided medical kits in panchayats
गोंडा। जिले में कोविड नियंत्रण के कार्यों की समीक्षा कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंचायतों में लक्षण वाले मरीजों तक मेडिकल किट और दवा हर स्थिति में पहुंचाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

इसके लिए मंडल स्तर पर प्रत्येक ग्राम पंचायत में सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर, उनके माध्यम से लक्षणयुक्त मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध करवाई जाए। साथ ही नामित मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रह कर लोगों को टीकाकरण के लिए भी प्रेरित व जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एकीकृत कोविड कमाण्ड एंड कंट्रोल सेंटर, जिला अस्पताल में पेास्ट कोविड वार्ड, पीएचसी पन्त नगर तथा गेहूं क्रय केन्द्र पंत नगर का निरीक्षण किया। साथ ही विकास खंड झंझरी अंतर्गत ग्राम परेड सरकार में जाकर निगरानी समितियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया है कि आबादी के हिसाब से कोविड के अधिक से अधिक टेस्ट की क्षमता बढ़ायी जाए एवं निगरानी समितियों को गांव-गांव भेजकर लक्षणयुक्त व्यक्तियों का चिन्हीकरण कर एन्टीजन टेस्ट कर तत्काल मेडिकल किट उपलब्ध करायी जाए।
सीएम ने जनपद गोंडा में कोविड संक्रमण की रोकथाम तथा उपचार के लिए किये जा रहे कार्यों के संबंध में जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री को बताया गया कि अब तक मंडल में 21400 लोगों को मेडिकल की किट वितरित की गई है।
वर्तमान में मंडल में 721 ऑक्सीजन युक्त बेड उपलब्ध हैं जिसमें से 555 बेड खाली हैं। अस्पतालों में 391 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर उपलब्ध है जो क्रियाशील हैं। आरआरटी टीमों के बारे में आयुक्त ने बताया कि मण्डल में कुल 235 आरआरटी टीमें कार्य कर रही हैं, 133 एम्बुलेंस उपलब्ध हैं तथा प्रतिदिन 2 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।
सीएम को बताया गया कि टेलीमेडिसिन के लिए मंडल में 113 केंद्र बनाए गए है तथा अब तक मंडल में 4577 लोगों को टेली मेडिसिन के जरिए परामर्श दिया गया है।
समीक्षा बैठक में सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह, सांसद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह, विधायक कटरा बावन सिंह, मेहनौन विनय द्विवेदी, गौरा प्रभात वर्मा, तरबगंज प्रेम नारायण पांडेय, आयुक्त देवीपाटन एसवीएस रंगाराव, आईजी डा. राकेश सिंह, डीएम मार्कंडेय शाही, एसपी संतोष कुमार मिश्रा सहित चारों जिलों के अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी ने कोरोना की तीसरी लहर की रोकथाम को लेकर अभी से पूरी तरह गंभीर होकर प्रयास किए जाने की जरूरत जतायी। डीएम ने बताया कि इसके तहत जिला महिला चिकित्सालय में पीआईसीयू के 50 बेड तथा 10 एनआईसीयू वार्ड के बनवाए जा रहे हैं, इसके साथ ही सीएचसी मनकापुर तथा करनैलगंज में 10-10 बेड का पीआईसीयू वार्ड बनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने हर दिन कम से कम पांच हजार लोगों के टेस्ट कराए जाने के साथ ही मेडिकल स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ, स्टाफ नर्स, बाल रोग विशेषज्ञों का प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से कराने को निर्देशित किया ताकि तीसरी लहर के प्रभावी नियंत्रण में कोई कठिनाई न होने पाए।
कोविड पाजटिविटी रेट की समीक्षा में श्रावस्ती की दर 11, गोंडा की 14, बलरामपुर की 12 तथा बहराइच की दर 14 रही। सीएम ने इस पर संतोष जताते हुए आबादी के हिसाब से लोगों का कोविड टेस्ट प्रतिशत बढ़ाए जाने की जरूरत जतायी।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जिलों में तत्काल प्रभाव से पोस्ट कोविड वार्ड चालू कर मरीजों को उनके घर तक पहुुंचाने का प्रबंध स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही अंत्येष्टि स्थल व्यवस्थित कराए जाएं, नदियों, नालों व तालाबों में शव न प्रवाहित किए जाएं। यदि परम्परा भी हो तो इसे रोका जाए। कंटेनमेंट जोन में सख्ती बरती जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed