{"_id":"6973b623448b817172053fb6","slug":"sdm-raids-seals-four-illegal-sawmills-gonda-news-c-100-1-brp1002-150909-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: एसडीएम ने मारा छापा, चार अवैध आरा मशीन सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: एसडीएम ने मारा छापा, चार अवैध आरा मशीन सील
Fri, 23 Jan 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज के शाहपुर में आरा मशीन पर जांच करतीं एसडीएम नेहा मिश्रा। - संवाद
करनैलगंज। शाहपुर बाजार में लंबे समय से संचालित चार अवैध आरा मशीनों पर शुक्रवार को एसडीएम नेहा मिश्रा ने बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने पुलिस बल के साथ छापा मारकर इन मशीनों को सील करने के साथ ही कटान प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ों की भारी मात्रा में लकड़ी जब्त की। लकड़ी की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। आरा मशीन संचालक मौके से भाग निकले।
एसडीएम को सूचना मिली थी कि शाहपुर बाजार में अवैध रूप से आरा मशीनों का संचालन किया जा रहा है। इन मशीनों का उपयोग रात में काटे गए पेड़ों की लकड़ियों को चीरने और उन्हें बाहर भेजने के लिए किया जाता है। सूचना के आधार पर एसडीएम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और चारों आरा मशीनों पर छापा मारा। चारों आरा मशीनों पर लाखों रुपये की लकड़ियां जब्त की गईं।
एसडीएम ने वन दरोगा अशोक कुमार पांडेय को निर्देश दिया कि जब्त की गई सभी लकड़ियों की रिपोर्ट तैयार कर उन्हें सुरक्षित सुपुर्दगी में सौंपा जाए। एसडीएम ने स्वयं अपनी देखरेख में चारों अवैध आरा मशीनों को उखड़वा दिया, ताकि उनका दोबारा संचालन न हो सके।
विज्ञापन
विभागीय कर्मियों की भूमिका जांच के घेरे में
एसडीएम की जांच में यह खुलासा हुआ है कि इन आरा मशीनों की आड़ में कई लकड़ी माफिया सरकारी और बिना अनुमति के काटे गए पेड़ों की लकड़ियों का अवैध कारोबार कर रहे थे। एसडीएम ने बताया कि इस मामले में क्षेत्र में तैनात वन विभाग के कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कराई जा रही है।