{"_id":"577fed0b4f1c1b6f0c7fcb85","slug":"scorpio-fired-two-people-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो पलटी, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो पलटी, दो लोगों की मौत
अमर उजाला/गोंडा
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट में मौत
- फोटो : amar ujala
आर्यनगर-कटरा मार्ग पर चांईपुरवा के पास शुक्रवार की शाम साइकिल सवार भाई-बहन को बचाने के चक्कर में एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर साइकिल से टकराते हुए सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में स्कार्पियो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साइकिल सवार घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां बहन ने दम तोड़ दिया, जबकि भाई का इलाज चल रहा है।
बहराइच जनपद के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के बिराहिमदीनपुरवा के खुदाबख्श की पुत्री मैजू (28), इसी गांव की कुला (35) शुक्रवार की शाम स्कार्पियो से करनैलगंज के बसुहा गांव जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में आर्यगर-कटरा मार्ग पर चांईपुरवा के पास साइकिल सवार भाई-बहन को बचाने के चक्कर में स्कार्पियो चालक ने नियंत्रण खो दिया।
इससे स्कार्पियो अनियंत्रित होकर साइकिल में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे शीशम के पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में स्कार्पियो चालक ताज मोहम्मद (25) निवासी खाले हरदाई, बेहननपुरवा शिवपुर बैरागी, विशेश्वरगंज बहराइच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साइकिल सवार हिमांशी (12) पुत्री रमेश, उसका भाई विनय (16) निवासी बमडेरा भट्टाचार्य पुरवा, थाना कटरा बाजार समेत कुला व मैजू गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां हिमांशी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।