{"_id":"62643e1072363517236189e9","slug":"school-vehicle-fitness-gonda-news-lko627502383","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिनों में कराएं स्कूली वाहनों का फिटनेस, नहीं तो रद होगी मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिनों में कराएं स्कूली वाहनों का फिटनेस, नहीं तो रद होगी मान्यता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। गाजियाबाद में हुए हादसे के बाद जिले का संभागीय परिवहन विभाग स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर खासा सजग हो गया है। इसके चलते ही बिना फिटनेस के चल रहे स्कूली वाहनों की फिटनेस कराने के लिए विभागीय स्तर से तीन दिन की मोहलत दी गयी। तय मियाद के बाद जांच में बिना फिटनेस के मिलने वाले स्कूली वाहनों का पंजीयन सीधे निरस्त किए जाने के साथ ही स्कूली की मान्यता भी रद्द करने की संस्तुति होगी। यह जानकारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन बबिता वर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्कूल संचालकों व प्रबंधकों को जारी नोटिस में निर्देशित किया गया है कि वह अपने वाहनों को फिटनेस जांच कराने के लिए 24 से 26 अप्रैल के बीच संभागीय परिवहन कार्यालय में प्रस्तुत करें। इसके लिए रविवार को अवकाश के बावजूद संभागीय परिवहन कार्यालय खुला रहेगा। यहां सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक वाहन को प्रस्तुत कर उसका फिटनेस टेस्ट कराया जा सकता है। साथ ही चेताया कि तीन दिन में फिटनेस न कराने वालों स्कूली वाहनों का पंजीयन निरस्त करने के साथ ही डिफाल्टर स्कूल की मान्यता को रद्द किए जाने की सख्त संस्तुति भी की जाएगी।
बताया कि काफी संख्या में स्कूली वाहन बिना फिटनेस पूर्ण कराए ही सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। लगातार चेतावनी के बाद भी इन वाहनों की फिटनेस कराने को लेकर स्कूल संचालक व प्रबंधक लापरवाह बने हैं। इस कारण बिना फिटनेस के चल रहे इन वाहनों से बच्चों की सुरक्षा को गंभीर खतरा बना रहता है। इसके चलते ही सभी स्कूल संचालकों व प्रबंधकों को स्कूली वाहनों का फिटनसे कराने के लिए अंतिम तौर पर तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया है।